114 साल की उम्र में दुनिया के सबसे उम्रदराज़ शख्‍स ने कोरोना को दी मात

114 साल की उम्र में इस बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, डॉक्टर भी हैरान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को है, खासकर जिनकी आयु 60 साल से अधिक है। कोरोना संकट के बीच जहां इस खतरनाक वायरस से डरे हुए हैं, तो वहीं 114 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। इथोपिया में 114 साल के बुजुर्ग ने कोरोना की जंग जीत ली। उसके इलाज और स्वस्थ होने से परिवार के साथ-साथ डॉक्टर्स भी हैरान है।

 An Ethiopian monk has survived the coronavirus in the age of 114

अबा तिलाहुन वॉल्डेमाइकल के परिवार का कहना है कि वो 114 साल के हैं। हालांकि उनके उम्र को कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन अगर उनके परिवार का कहना सही है तो अबा दुनिया के सबसे उम्रदराज़ शख्‍स हैं, जिन्होंने कोरोना को मात दी है। अब अबा बिल्कुल स्वस्थ हैं और घर पर ही परिवार के बीच है। अबा के परिवारवालों ने बताया कि पड़ोस में कोरोना स्क्रींनिंग चल रही थी, जहां अबा पहुंचें और जांच वो वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

टेस्ट पॉजिटिव आते ही बिना देर किए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल टीम उनकी स्थिति को करीब से मॉनिटर कर रही थी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के 4 दिनों के अंदर अबा तिलाहुन की हालत बिगड़ती रही, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर डालना पड़ा। वायरस उनके शरीर में पूरी तरह से घर कर चुका था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालात में सुधझार होने लगा। 14 दिनों तक उनका इलाज चला और फिर वो पूरी तरह से ठीक हो गए।

परिवार के साथ-साथ डॉक्टर्स भी बेहद खुश है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अबा की उम्र 100 से 109 साल के बीच है। आपको बता दें कि इथोपिया में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने के बाद से काफी सख्ती रखी गई है। यहां अब तक संक्रमण के कुल मामले 5000 से अधिक हैं , जबकि 81 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India: ये 8 राज्य बढ़ा रहे टेंशन, यहां तेजी से बढ़ रहा Corona | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+