Earthquake: जबरदस्त झटके से हिला चिली, 24 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप

Earthquake: जबरदस्त झटके से हिला चिली, 24 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप

नई दिल्ली। चिली में एक बार फिर से भूकंप के तेज धटके आए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चिली में भूकंप के जोरदार झटके आए। रात 8 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.0 मारी गई। इससे पहले दिन में भी भूकंप के झटके आए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई थी। 24 घंटे में चली में दूसरी बार भूकंप के झटके आए हैं।

 An earthquake of magnitude 6.0 hit Chile at 20:23 IST today: National Center for Seismology

बुधवार को दिन में भी मध्य चिली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। अमेरिकी भूभर्गीय सर्वेक्षण के मुताबिक चड़के सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र माउले के राउको शहर के पश्चिम से 36 किमी दूर जमीन से 58.3 किमी गहराई में स्थित था।

चिली के साथ ही अफगानिस्तान में ही शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।अफगानिस्तान में शाम 4:18 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है, जबकि इसका केंद्र काबुल से 270 किमी उत्तर पूर्व में था।

अफगानिस्तान में आए इस भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सीमा के करीब भारत में जम्मू-कश्मीर के इलाकों में भी भूकंप महसूस किया गया। अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई घरों में दरारें आ गई और लोगों डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+