वॉशिंगटन रेल हादसा: अब तक 6 लोगों की मौत और 22 घायल
Recommended Video

वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत और 22 के घायल होने की पुष्टी की गई है। ऐमट्रैक का कहना है कि ट्रेन में तकरीबन 78 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे। घटना टैकॉमा के दक्षिण-पश्चिम में डूपॉन्ट के पास हुई है। अधिकारियों ने डूपॉन्ट सिटी हॉल में एक सहायता केंद्र स्थापित किया है। साथ ही लोगों से घटनास्थल की तरफ न आने की अपील की गई है।

ट्रेन के डिब्बे हाईवे पर गिर जाने के कारण नीचे चल रही कई गाड़ियां इसके चपेट में आ गई और भारी जाम लग गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस रोड़ को ब्लॉक कर दिया है। घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और राहतकर्मी इस हादसे से निपटने की कोशिश में लगे हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस हादसे पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'ड्यूपॉन्ट, वाशिंगटन में हुए ट्रेन दुर्घटना में शिकार सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उन सभी का शुक्रिया जो घटना के तुरंत बाद वहां पहुंचे। हम इस हादसे पर व्हाइट हाउस से नजर बनाए हुए हैं।' वॉशिंगटन स्टेट गवर्नर ने इस हादसे के बाद आपातकाल घोषित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications