जी-20 समिट के दौरान होगी अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात!
वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच इन दिनों ट्रेड वॉर चरम पर है और इस ट्रेड वॉर के दरम्यिान ही दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच मुलाकात की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति अर्जेंटीना में जी-20 समिट के दौरान मुलाकात कर सकते हैं। यह समिट नवंबर माह के अंत में होगी। कहा जा रहा है कि अगले माह होने वाली इस मुलाकात मे जिनपिंग और ट्रंप ट्रेड वॉर की वजह से जारी तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा कर सकते हैं।

बातचीत से निकलेगा कोई हल
चीन और अमेरिका दोनों ने ही एक-दूसरे के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया है। इसके बाद से ही बाजार पर असर पड़ता नजर आने लगा है। बढ़े हुए टैरिफ की वजह से दोनों देशों में सामानों की कीमतों में इजाफा हो गया है। अर्थशास्त्रियों की मानें तो अगर टैरिफ इसी तरह से कायम रहे तो फिर अमेरिका और चीन की आर्थिक प्रगति रुक जाएगी। इंडोनेशिया के बाली में जारी ग्लोबल फाइनेंस की मीटिंग से अलग अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नयूशिन ने बताया कहा कि अभी तक इस मीटिंग पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो की मानें तो बातचीत के लिए तैयारियां जारी हैं। कुडलो के मुताबिक व्हाइट हाउस को अभी तक चीन की ओर से सौदेबाजी को लेकर जो भी ऑफर दिए गए हैं वे असंतोषजनक हैं। शायद दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की मुलाकात में ही कोई नतीजा निकले। ये भी पढ़ें-तो न्यूयॉर्क में डोनाल्ड ट्रंप के पुतलों पर कुत्ते करेंगे पेशाब












Click it and Unblock the Notifications