कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से की भारत की यात्रा न करने की अपील

भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा इसमें अमेरिका ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने को कहा है।

वॉशिंगटन, 29 अप्रैल। भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा इसमें अमेरिका ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने को कहा है। अमेरिकी सरकार ने चौथे स्तर की एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उसने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने और जल्द से जल्द भारत को छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी विभाग ने कहा कि भारत और अमेरिका के साथ-साथ यूरोप से जुड़ने वाली अन्य सेवाओं के लिए दैनिक आधार पर डायरेक्ट 14 उड़ानें हैं।

Corona

गौरतलब है कि भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अमेरिकी सरकार ने यह एडवाइजरी जारी की है। कोरोना के बढ़ते केसों की वजह से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था एकदम चरमरा गई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी चल रही है, कई अस्पतालों में बेड और दवाइयां तक नहीं है। इसके अतिरिक्त कई राज्य वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना सैंपलिंग किट खत्म होने का रामपुर जिला अस्पताल पर चस्पा हुआ नोटिस, दर-दर भटक रहे लोग

भारत में वर्तमान में कोरोना के 29,78,709 सक्रिय मामले हैं, जबकि 2,01,187 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। बुधवार को देश में कोरोना के 3,60,960 नए मामले सामने आए। अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कई देशों ने भारत से उड़ान सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों में फ्रांस, ईरान, यूएई, कुवैत, इंडोनेशिया, अमेरिका, ब्रिटेन, हांग कांग, सिगापुर, कनाटा, ऑस्ट्रलिया और अन्य देश शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+