कोरोना सैंपलिंग किट खत्म होने का रामपुर जिला अस्पताल पर चस्पा हुआ नोटिस, दर-दर भटक रहे लोग

कोरोना सैंपलिंग किट खत्म होने का रामपुर जिला अस्पताल पर चस्पा हुआ नोटिस, दर-दर भटक रहे लोग

रामपुर, अप्रैल 29: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के चलते प्रदेश में स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही हैं। तो वहीं, सूबे के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची हुई है। इस बीच रामपुर जिला अस्पताल में कोरोना सैंपलिंग की किट समाप्त हो गई है। सैंपलिंग किट समाप्त होने की जानकारी बकायदा रामपुर जिला अस्पताल के सीएमएस की तरफ से दी गई है।

Corona Sampling Kit finished in Rampur District Hospital

रामपुर जिला अस्पताल के सीएमएस आरके मित्तल ने कोविड सैंपलिंग डेस्क पर नोटिस चस्पा कर दिया है, जिसमें लिखा है कि कोविड सैंपलिंग किट समाप्त हो गई है, जैसे ही सैंपलिंग किट अस्पताल में उपलब्ध होगा, आपको बताया जाएगा। तो वहीं, इस बारे में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ का कहना है कि पंचायत चुनाव के बाद मतगणना में शामिल होने वाले प्रत्याशियों और काउंटिंग एजेंटों के बड़ी तादाद में पहुंचने के चलते यह स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कोरोना सैंपल देने पहुंचे हरिश्चंद्र ने कहा कि मैं सुबह 6:00 बजे से खड़ा हूं। बाद में पता चला कि जांच वाली किट ही नहीं है। फिर हम सीएमओ ऑफिस भी गए, वहां पर भी हमें मना कर दिया गया। हरिश्चंद्र के अलावा कई लोग सैंपल देने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। तो वहीं, दूसरी तरफ जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें जिलाधिकारी को जिला अस्पताल के 8 डॉक्टर बिना सूचना दिए गायब मिले।

सभी आठ डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथी ही नोटिस के द्वारा उनसे यह भी कहा गया है कि क्यों न आपके विरुद्ध एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897(यथा संशोधित) एवम उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम 2020 में नियत प्राविधानों के अंतर्गत की धाराओं में कार्यवाही कर दी जाए। साथ ही चिकित्सीय उपाधि को निरस्त/ निलंबित करने हेतु मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भी आख्या प्रेक्षित कर दी जायें।

ये डॉक्टर मिले गायब
डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान डॉ विजय, डॉ शकील अहमद, डॉ दशरथ कुमार, डॉ एमए अली, डॉ हरिओम, डॉ मुकुट लाल, डॉ ओ पी राय और डॉ मनु गायब मिले। इन सभी डॉक्टरों ने बिना सीएमएस के अनुमति के छुट्टी पर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+