'2 दिन के लिए कोई बन जाए मेरी सास का बॉयफ्रेंड, मिलेंगे 72 हजार', बहू ने दिया विज्ञापन
वाशिंगटन, 17 जुलाई: आमतौर पर सास-बहू लड़ाई करने की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं, लेकिन अब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। वहां पर एक महिला अपनी सास के लिए बॉयफ्रेंड खोज रही। इसके लिए उसने बकायदा विज्ञापन भी दे रखा है। साथ ही बॉयफ्रेंड बनने वाले शख्स को पैसे देने का भी वादा किया। जिसके बाद से ये विज्ञापन दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सास की उम्र 51 साल
दरअसल न्यूयॉर्क की हडसन वैली की एक महिला को पार्टी में जाना है। वो चाहती हैं कि उनकी 51 वर्षीय सास भी साथ जाएं और उनका एक बॉयफ्रेंड भी उनके साथ रहे, ताकि वो लोगों को अपनी खूबसूरत सास से मिलवा सकें। इसके लिए उन्होंने क्रेगलिस्ट नाम की कंपनी को विज्ञापन दिया है। हालांकि महिला ने साफ किया कि बॉयफ्रेंड सिर्फ दो दिन ही उनके सास के साथ रह सकता है।

500 डॉलर प्रतिदिन
महिला के मुताबिक वो अगस्त में हडसन वैली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही हैं। उनके साथ उनकी सास के भी जाने का प्लान है, जहां पर वो शादी के साथ डिनर पार्टी अटैंड करेंगी। इस दौरान वो सफेद कपड़ों में नजर आएंगी। उनके साथ जो शख्स जाएगा, उसे 500 डॉलर प्रतिदिन के हिसाब से दो दिन के लिए एक हजार डॉलर मिलेंगे। भारत के हिसाब से देंखे, तो ये रकम 72 हजार रुपये से ज्यादा की होगी।

क्या है उम्र सीमा?
महिला ने साफ किया कि जो भी शख्स उनके साथ जाएगा, उसके लिए दो दिन तक कपल वाली एक्टिंग करनी जरूरी होगी। इसके अलावा उसको उनकी सास का ध्यान रखना होगा। वहीं किराए पर जाने वाले शख्स के लिए उम्र सीमा 40 से 60 साल के बीच निर्धारित की गई है। साथ ही उसे डांस आना जरूरी है। अगर सब कुछ सही रहा तो पार्टी के बाद पूरे पैसे का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों के रास्ते अलग हो जाएंगे। वहीं ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कई लोगों ने दिखाई दिलचस्पी
जैसे ही विज्ञापन कंपनी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, वैसे ही उस पर कमेंट की बाढ़ आ गई। साथ ही वो विज्ञापन दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो महिला को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे। एक यूजर ने लिखा कि महिला अकेले भी पार्टी में जा सकती है, उसके लिए बॉयफ्रेंड का साथ होना जरूरी नहीं। ये सब पब्लिसिटी स्टंट है। हालांकि कई लोग कमेंट बाक्स में ऐसे थे, जो खुद इस ऑफर को स्वीकार कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications