फेसबुक पर अमेरिका की पार्टी गर्ल को हुआ प्‍यार, भारत में धो रही है बर्तन और उठा रही है गोबर

American woman ditches nightclubs to become housewife in rural Haryana
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। फेसबुक पर प्‍यार परवान चढ़ने की कई कहानियां आपने सुनी होगी, पढ़ी होगी और देखी भी होगी मगर आज जो कहानी आपके सामने है वो बिल्‍कुल नई और अपने आप में बिल्‍कुल अनोखी भी। लोग तो प्‍यार में जीने-मरने की कसमें खाने के बाद भी शादी के बाद इस संबंध पर खरे नहीं उतर पाते मगर एक विदेशी महिला ने प्‍यार की खातिर अमेरिका में अपनी ऐशो-आराम भरी जिंदगी छोड़कर भारत आ गई और यहां ग्रामीण परिवेश में जीवन यापन कर रह रही है।

जी हां, यहां हम 41 वर्षीय एड्रियाना पेरल की बात कर रहे हैं, जो पिछले साल अगस्‍त में उस लड़के से मिलने कैलिफोर्निया से भारत आ पहुंची, जिससे उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। फेसबुक पर ही दोनों की दोस्‍ती परवान चढ़ी। भारत आने के दो महीने बाद एड्रियाना ने अपने 25 वर्षीय प्रेमी मुकेश कुमार से ब्‍याह रचा लिया। एड्रियाना ने सिर्फ शादी ही नहीं की बल्कि वो मुकेश के परिवार में पूरी तरह रच बस गई हैं। हरियाणा के पानीपत के छोटे से गांव में एड्रियान बिलकुल उसी तरह से रह रही हैं जैसे बाकी के गांव वाले रहते हैं।

कैलिफोर्निया में अपने दोस्‍तों के साथ पार्टी करने वाली, बेटी लूसी के साथ खूब शॉपिंग करने वाली और जिम जाने वाली एड्रियाना अब अपने ससुराल में झाड़ू लगाती हैं, खाना बनाती है और खेतों में भी काम करती हैं। जिंदगी में आए इस बड़े बदलाव से एड्रियाना बेहद खुश हैं। कैलिफोर्निया के एक एक्‍यूपंक्‍चर सेंटर में बतौर रिसेप्‍शनिस्‍ट काम कर चुकीं एड्रियाना कहती हैं, 'मुझे यहां मुकेश के साथ बहुत अच्‍छा लग रहा है। मैं इसके बदले दुनिया की कोई भी चीज कुर्बान कर सकती हूं'।

एड्रियाना कहती हैं कि अमेरिका में उनके कई सारे अफेयर रहे हैं, लेकिन उन्‍हें कभी सच्‍चा प्‍यार नहीं मिला। उन्‍होंने पिछले साल फरवरी में अपने से 16 साल छोटे मुकेश से फेसबुक के जरिए बातचीत करनी शुरू की। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। बाद में मुकेश और एड्रियाना की शादी नवंबर 2013 में पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई। मुकेश टूटी-फूटी अंग्रेजी बोल लेते हैं और उनका कहना है, 'एड्रियाना एक अच्‍छी पत्‍नी हैं' औश्र वो हमेशा घर के कामों में लगी रहती हैं और जब मेरी मां बर्तन धोती है वो कहती हैं, 'नहीं मैं करूंगी ये मेरा काम है'। मैं एड्रियाना के साथ घर बसाकर बेहद खुश हूं। यह सच्‍चा प्‍यार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+