नॉर्थ कोरिया से निपटने के लिए तैयार है सेना, किम अपना रास्ता ढूंढे: ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को युद्ध की पूरी तैयारी को लेकर नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दी है।ट्रंप के अनुसार नॉर्थ कोरिया से निपटने के लिए अमेरिका सैन्य ढंग से जवाब देने को तैयार है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'सैन्य समाधान का खाका तैयार है। उत्तर कोरिया को मूर्खतापूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए। उम्मीद है कि किम अन्य रास्ता तलाशेंगे'।

नॉर्थ कोरिया द्वारा हाल ही में लॉन्च किए मिसाइल परीक्षण के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गयी है। पिछले माह अंतर्महाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने कहा था कि मिसाइल पूरे अमेरिका की जद में है। इससे पहले भी ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर नॉर्थ कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस बार ऐसी ताकत का इस्तेमाल करेंगे जो अब तक दुनिया में किसी ने नहीं देखी होगी।
डोनल्ड ट्रंप ने नॉर्थ की इस हरकत के लिए चीन को भी दोषी ठहरा चुका है। उन्होंने कहा कि अगर चीन चाहे तो नॉर्थ कोरिया को रोक सकता है। उनके अनुसार चीन को नॉर्थ कोरिया पर आर्थिक प्रतिबंध लगा देने चाहिए क्योंकि इससे खतरा पूरे अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से जुड़ा हुआ है।
हालांकि, ट्रंप के इस ताजा ट्वीट के बाद कई विशेषज्ञ इसका विरोध भी कर रहे हैं। ट्रंप के बयान पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के विदेश नीति के सलाहकार ने कहा कि यह कोई वीडियो गेम नहीं है। उत्तर कोरिया से युद्ध में लाखों लोगों की जिंदगियां दांव पर लगी है।
-
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Strait of Hormuz पर ईरान ने लगाई रोक! एक दिन में सिर्फ 15 जहाजों को परमिट, तेल की कीमतों से टेंशन में ट्रंप -
US Iran War News LIVE: इजराइल का सीजफायर को ठेंगा! लेबनान के 100 ठिकाने एक साथ तबाह -
Hormuz Tension: 'अनुमति लो, वरना उड़ा देंगे', US-Iran Ceasefire के बावजूद ईरान ने टैंकरों को दी कड़ी चेतावनी -
Iran-US Ceasefire: मिडिल ईस्ट में शांति की नई उम्मीद? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल, ईरान को लेकर दिया बड़ा संकेत -
Dinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग डिनर, क्या ये सिर्फ संयोग है? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Mojtaba Khamenei ने होर्मुज को लेकर तैयार किया नया प्लान, अब Trump को लगेगा तगड़ा झटका! समझें कैसे? -
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या? -
US-Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में थमी जंग! ट्रंप-ईरान सीजफायर के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर जश्न का माहौल -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस












Click it and Unblock the Notifications