Coronavirus: अमेरिका में 4 के मुकाबले 17 वोटों से Pfizer की वैक्सीन को मिली इस्तेमाल की मंजूरी

वाशिंगटन। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शुक्रवार को फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूदी दे दी है। एजेंसी के मुख्य वैज्ञानिक ने फाइजर के कार्यकारी को एक पत्र में लिखा है, 'मैं कोविड-19 की रोकथाम के लिए फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देता हूं।' बताया जा रहा है कि वैक्सीन के एडवाइजरी समूह ने 17-4 वोट से ये फैसला लिया है कि इसका शॉट 16 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है।

Recommended Video

    Coronavirus in US: Pfizer vaccine की मंजूरी पर Donald Trump का बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    america, vaccine, covid-19 vaccine, coronavirus, america coronavirus vaccine, vaccine in america, covid vaccine, emergency use of vaccine in america, america coronavirus cases, vaccine in america, pfizer, pfizer inc vaccine, अमेरिका, फाइजर, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोरोना वायरस वैक्सीन, अमेरिका कोरोना वायरस वैक्सीन, अमेरिका में वैक्सीन को मंजूरी, अमेरिका में कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, फाइजर इंक वैक्सीन, फिजर वैक्सीन

    अपनी वैक्सीन को लेकर फाइजर का दावा है कि वह 95 फीसदी से अधिक प्रभावी है। कंपनी की वैक्सीन रिसर्च टीम की प्रमुख कैथरीन जॉनसन ने ऐतिहासिक साइंस कोर्ट स्टाइल बैठक में अमेरिकी रेगुलेटर्स से कहा कि उन्हें 40 हजार से अधिक लोगों में अनुकूल सुरक्षा का पता चला है। इस बैठक में वैक्सीन को लेकर कई तरह के सवाल पूछे गए थे, जिनमें से ज्यादातर किशोरावस्था में वैक्सीन की प्रभाविकता से संबंधित थे। अब 17 दिसंबर को एक अन्य बैठक मॉडर्ना और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की वैक्सीन को लेकर भी आयोजित हो रही है। मॉडर्ना ने अमेरिका से अपनी कोविड-19 वैक्सीन की अतिरिक्त 100 मिलियन खुराक खरीदने को भी कहा है।

    कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ बेहद असरदार है। ऐसा माना जा रहा है कि मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मंजूरी मिल जाएगी। वैक्सीन को प्राथमिकता के अनुसार, सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, सेना और पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा। कंपनी के सीईओ स्टीफन बैंसेल कहते हैं कि अगर ये प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती है और मंजूरी मिल जाती है तो वैक्सीन 21 दिसंबर तक बाजार में उतारी जा सकती है। कंपनी ने ये भी कहा है कि उसने ट्रायल के समय सभी तरह के मानदंडों का पालन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+