VIDEO: बाइकसवार ने नहीं पहना हेलमेट तो कांस्टेबल ने जूता फेंककर मारा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों बेंगलुरू का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक ट्रैफिक कांस्टेबल दो बाइकसवार पर हेलमेट न पहनने के लिए जूता फेंक रहा है। ये वीडियो बेंगलुरू के ही एक यूट्यूबर ऋषभ चटर्जी ने बनाया है।
बेंगलुरू। सोशल मीडिया पर इन दिनों बेंगलुरू का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक ट्रैफिक कांस्टेबल दो बाइकसवार पर हेलमेट न पहनने के लिए जूता फेंक रहा है। ये वीडियो बेंगलुरू के ही एक यूट्यूबर ऋषभ चटर्जी ने बनाया है। उन्होंने ही इस वीडियो को अपने यूट्यूब अकाउंट पर डाला था जिसके वायरल होने के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

बेंगलुरू में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को बाइकसवार पर जूता फेंकने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पिछले बुधवार को बेंगलुरू के यूट्यूबर ऋषभ चटर्जी ने एक वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया। ये वीडियो बेंगलुरू की सड़कों पर उनके व्लॉग का हिस्सा था। जब ऋषभ ये वीडियो शूट कर रहे थे, तभी इसमें कुछ ऐसा कैप्चर हो गया कि तुरंत वायरल होने लगा। वीडियो में दिखता है कि बीईएल सड़क किनारे दो ट्रैफिक पुलिसवाले खड़े हुए हैं।
जैसे ही बिना हेलमेट पहने दो बाइकसवार वहां से गुजरते हैं, एक ट्रैफिक कांस्टेबल अपना जूता निकालता है और उन्हें जोर से मारता है। कांस्टेबल का जूता बाइक पर बैठे एक लड़के को लगता है, लेकिन फिर भी वो वहां से भाग निकलते हैं। ट्रैफिक कांस्टेबल की ये पूरी हरकत ऋषभ के कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो पर जहां कुछ लोगों ने कांस्टेबल का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा कर दिया, वहीं कई लोगों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ये हरकत एकदम गलत है।
यूट्यूब ऋषभ चटर्जी ने एनडीटीवी को कहा कि इस घटना को डील करने का सबसे अच्छा तरीका यही रहता कि वो उनकी फोटो खींच कर उनपर जुर्माना लगा देते। 'मैंने बेंगलुरू में कई पुलिसवालों को देखा है जिनके पास डिजिटल कैमरा है और वो नियम तोड़ने वालों को रिकॉर्ड कर देते हैं। कैमरों को इंस्टॉल करने से गाड़ी के नंबर का पता लगाना आसान हो जाता है।' घटना 20 फरवरी की बताई जा रही है।
इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। खबरों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच की और ट्रैफिक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
ये भी पढ़ें: प्रेरणादायक कहानी: ट्यूमर से जिंदगी की जंग लड़कर जीता ब्यूटी कॉन्टेस्ट, अब लोगों को करती हैं प्रेरित
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications