जल्लाद मां-बाप! बच्चे को पांच साल तक बॉक्स में बंद रखा, जानें फिर कैसे रहा जिंदा
American couple kept adopted child in box form 5 years, Know how he was alive again
नई दिल्ली, 12 फरवरी। इंसान अपने ही नहीं दूसरों के बच्चों को भी दर्द में नहीं देख पाता है। लेकिन एक जल्लाद मां बाप का मामला ऐसा सामने आया है जिसे सुनकर आपके रोंगेटे खड़े हो जाएंगे। एक हसबेंड वाइफ ने अपने ही बच्चे को पूरे पांच सालों तक घर के गैरेज के अंदर रखे एक बॉक्स में बंद रखा।

लड़के को पांच सालों तक इतने छोटे से बॉक्स में रखा बंद
ये दिल दहला देने वाला मामला फ्लोरिडा का है। इस दंपत्ति पर बाल शोषण का आरोप लगाया गया है, क्योंकि उन्होंने अपने 13 वर्षीय गोद लिए बेटे को पांच सालों तक अपने गैरेज में स्थित 8'x8 'बॉक्स में रहने के लिए मजबूर किया।

सूसू करने के लिए दी थी एक छोटी सी बाल्टी
डब्ल्यूपीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के ट्रेसीऔर टिमॉथी फेरिटर कुछ साल 2017 में उसे गोद लिया था और उसे बॉक्स में बंद करके रखा। इसी बॉक्स में उसे खाने के लिए देते थे और पॉटी और सूसू करने के लिए उसके एक बाल्टी दी थी। उस बॉक्स में एक गद्दा भी पड़ा था जिस पर वो सोता था। इतना ही नहीं उस बच्चे पर नजर रखने के लिए बॉक्स के बाहर एक डेडबोल्ट और एक लाइट स्विच लगाया गया था और अंदर एक कैमरा लगाया गया था।

बच्चे पर नजर रखने के लिए लगा रखा था कैमरा
गोद लेने के बाद वो उसे रोज 18 घंटे तक डिब्बे में ही बंद रखते थे और सिर्फ स्कूल जाने के लिए बाहर छोड़ते थे। बच्चा जैसे ही स्कूल से लौटता था वो उसे फिर से डिब्बे के अंदर डाल देते थे।

कैसे खुला ये राज जल्लाद मां-बाप का राज
ये मामला तब सामने आया जब एक दिन बच्चा स्कूल से भाग गया था और ट्रेसी ने 28 जनवरी को अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी। कुछ दिनों बाद, 30 जनवरी को पुलिस उसके घर पहुंची और जांच पड़ताल की तो उसे इस बात का पता चला। वहीं बच्चा एक पुलिस स्टेशन में जाकर कहने लगा मुझे जेल में बंद कर लो। मेरे घर से अच्छा तो जेल है।

बच्चे ने कहा जेल में रख लो मुझे कोई प्यार नहीं करता
बच्चे ने बताया कि उसे गर्दन से दीवार से टकराया गया और उसे बेल्ट और रस्सी से मारा गया। पुलिस ने इंडिपेंडेंस मिडिल स्कूल में 13 वर्षीय लड़के से पूछताछ की तो उसने कहा "क्योंकि मुझे लगता है कि कोई मुझसे प्यार नहीं करता" और वह सुरक्षित महसूस नहीं करता। इसलिए वह घर पर वापस आने के बजाय जेल में रहना पसंद करेगा।

अरेस्ट होने के बात कपल ने बॉक्स में बंद करने की बताई वजह
इस कपल को पुलिस ने जब अरेस्ट कर लिया इसके बाद उनके घर में रहने वाले 2 साल के बच्चे सहित अन्य बच्चों को DCF द्वारा सुरक्षात्मक हिरासत में ले लिया गया। जब कपल से ये बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा बच्चे को रिएक्टिव अटैचमेंट डिसऑर्डर है इस वजह से उन्होंने बच्चे को बंद करके रखते थे। कपल को बच्चे का शोषण करने के लिए जेल तो हुई लेकिन 36 लाख रुपये की बेल पर छोड़ दिया गया। लेकिन वो बच्चे से अब कभी नहीं मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications