White House के स्टेट डिनर में अमेरिकी बैंड ने बजाया ऐ मेरे वतन के लोगों...आानंद महिन्द्रा ने शेयर किए Videos
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की अमेरिका विदेश यात्रा पर हैं। इस अवसर पर व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर आयोजित किया गया । जिसमें अमेरिकी हस्तियों के अलावा भारत के कई दिग्गज बिजनेसमैन जैसे मुकेश अंबानी, आनंद महिन्द्रा समेत अन्य दिग्गज लोग मौजूद रहे।

बता दें ये डिनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने आयोजित कियाा। इस स्टेट डिनर में भारतीय ही नहीं बाइडेन के कई मंत्री और अन्य अमेरिकी मेहमान भी भारतीय परिधान में इस डिनर में शिरकत करने पहुंचे थे।
वहीं भारत के टॉप बिजनेसमैन में शुमार आनंद महिंद्रा ने स्टेट डिनर के कई वीडियो शेयर किए हैं। ट्वीट्स की सीरीज में उन्होंने स्टेट डिनर की हसीन संगीतमय शाम का वीडियो शेर शेयर किया है।
इन वीडियो में एक वीडियो ऐसा है जिसने सबका ध्यान खींचा है, उस वीडियो में शाही डिनर के समय बिट्रिश मरीन बैंड ने ऐसा गाना सुनाया जिसने सभी का ध्यान खींचा है।वो गाना था ऐ मेरे वतन के लोगों को जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए...!
याद रहे इस गाने में भारत के जिन शहीदों को कुर्बानी याद करने की बात की जा रही है, ये वो शहीद थे जिन्होंने भारत को अंग्रेजो यानी बिट्रिश सम्राज्य से आजादी लड़ते हुए अपनी जान गवांई थी।
वहीं आजादी के 75 साल बाद पीएम मोदी के भव्य स्वागत में अमेरिकी बैंड ने अन्य गानों के साथ ये गाना गाया तो लोग अचंभित हो गए
आनंद महिंद्रा ने लिखा 'मैंने व्हाइट हाउस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में वाशिंगटन में राजकीय रात्रिभोज की कुछ तस्वीरें साझा करने का वादा किया था वो पूरा कर रहा हूं।'
महिंद्रा ने यूनाइटेड स्टेट्स मरीन बैंड की ऐ मेरे वतन के लोगो गीत की एक झलक साझा की और लिखा 'अगर वह धुन जानी-पहचानी लगती है तो इसका कारण यह है कि यह मरीन बैंड 'ऐ मेरे वतन के लोगों' बजा रहा है।'
If that tune sounds familiar it’s because it is the Marine band playing ‘Ae mere watan ke logon.’ (3/5) pic.twitter.com/QIvoEcRUbC
— anand mahindra (@anandmahindra) June 23, 2023












Click it and Unblock the Notifications