अमेरिका ने इराक में की भीषण बमबारी, ISIS के 22 आतंकी ढ़ेर
बगदाद। अमेरिकी पत्रकार जेम्स फॉली और स्टीवन सोटलॉफ के सिर कलम के बदले अमेरिका ने आईएसआईएस के लगभग 22 आतंकियों का खात्मा कर दिया। सीरिया की सीमा के नजदीक इराक के एक कस्बे में अमेरिका ने भीषण हवाई हमले किए। जिसमें आईएस के लगभग 22 आतंकवादी मारे गए।

वहीं, इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल बग़दादी के एक शीर्ष सहयोगी की मोसूल में हुए हवाई हमले में मौत हो गई है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं पाई है। सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम अल-बयाती ने कहा कि मृतकों में कई विदेशी चरमपंथी और आईएसआईएस के नेता शामिल हैं। हवाई हमला निन्विया प्रांत की राजधानी मोसूल से 110 किलोमीटर पश्चिम आईएस के कब्जे वाले राबिया कस्बे में किया गया।
अमेरिका द्वारा किए गए इस हवाई हमले में हथियारों को ले जाने वाली आईएसआईएस की 16 गाड़ियां भी निशाना बनी। अमेरिकी पत्रकार स्टीवन सोटलॉफ की हत्या के दो दिनों के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है।
एक चिकित्सा सूत्र ने कहा कि आईएस के आतंकवादी कई शवों को अस्पताल में ले गए, लेकिन शवों तक चिकित्सकों को नहीं पहुंचने दिया गया। गुरूवार को भी इराकी सेना के विमान मोसूल पर मंडरा रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई हमला नहीं किया। बुधवार को उन्होंने एक पूर्व पुलिस मुख्यालय और एक नागरिक के घर पर हमला किया था, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications