सोटलॉफ की हत्या पर ओबामा ने कहा, अमेरिका ISIS को तहस-नहस कर देगा
वाशिंगटन। आईएसआईएस द्वारा अमेरिकी पत्रकार स्टीवन सोटलॉफ के सिर कलम करने के वीडियो पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आखिरकार प्रतिक्रिया दी। सोटलॉफ की हत्या पर ओबामा ने कहा कि न्याय जरूर किया जाएगा।

हम इसे भूलेंगे नहीं- ओबामा
वीडियो जारी होने के कुछ घंटों बाद बराक ओबामा ने यूरोप में यह बयान जारी किया कि अमेरिका आईएसआईएस के हिंसा के सामने झुकेगा नहीं। आईएसआईएस द्वारा किए जा रह इन बर्बरतापूर्ण हरकतों का जवाब अमेरिका जरूर देगा। अमेरिका को न्याय मिलेगा। आईएसआईएस द्वारा किए जा रहे हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए ओबामा ने कहा कि इन पत्रकारों की मृत्यु का शोक पूरा अमेरिका मना रहा है और हम इसे भूलेंगे नहीं।
अमेरिका पत्रकार जेम्स फोले की हत्या के दो महज दो हफ्तों बाद जारी किए इस वीडियो में आतंकियों ने ओबामा को दूसरी बार चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने इराक पर हवाई हमले बंद नहीं किए तो अमेरिकी नागरिकों के सिर कलम होते रहेंगे। आईएसआईएस ने इस वीडियो का टाइटल रखा है, 'अमेरिका को दूसरा संदेश।'
ISIS को तहस-नहस कर देंगे- ओबामा
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ओबामा ने बयान दिया था कि आईएसआईएस से निपटने के लिए कोई स्टैटेजी नहीं बनाई गयी है। जिसके लिए उन्हें मीडिया समेत लोगों की काफी नाराजगी सहनी पड़ी थी। लेकिन सोटलॉफ की हत्या का वीडियो जारी होने के बाद ओबामा ने कहा कि हम मिलकर आतंकियों के खिलाफ स्ट्रैटेजी प्लान कर रहे हैं। अमेरिका आईएसआईएस को पूरी तरह तहस-नहस कर देगा।
फिलहाल राष्ट्रपति ओबामा NATO सम्मेलन में शामिल होने तीन दिनों के लिए यूरोप गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications