अमेरिका में आने वाला है 'साइक्लोन बम', पूर्वी तटीय इलाकों को कर देगा तबाह

Recommended Video

    US हो जाएगा Cyclone Bomb से तबाह, थम जाएगी ठंड से जिंदगी | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। पूर्वी अमेरिका में बीते 10 दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इस भीषण ठंड ने अब तक 11 लोगों की जान ले ली है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेरिका जो आने वाला संकट है उसके मुकाबले यह ठंड कुछ भी नहीं है। वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में भयंकर बर्फीला चक्रवात आने वाला है जो अमेरिका के पूर्वी तट को पूरी तरह से तबाह कर देगा। इस विध्वंसकारी चक्रवात को 'साइक्लोन बम' का नाम दिया गया है।'

    फ्लोरिडा से शुरू होगा साइक्लोन बम

    फ्लोरिडा से शुरू होगा साइक्लोन बम

    अमेरिकी मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि ये बर्फीला चक्रवात बुधवार को अमेरिका के फ्लोरिडा से शुरू होकर उत्तर की तरफ यूरोप में चला जाएगा जहां ये और खतरनाक हो जाएगा। ये चक्रवात अपने साथ भीषण ठंडी हवाओं के साथ बर्फ को अनगिनत टुकड़ों को लेकर चलेगा जिससे ताममान करीब सामान्य से 20 डिग्री तक कम हो जाएगा।

    एक हफ्ते से -6 डिग्री तापमान

    एक हफ्ते से -6 डिग्री तापमान

    फ्लोरिडा की सड़कों पर छह इंच तक बर्फ की मोटी चादर जमने की बात मौसम वैत्रानिकों ने बताया। इस साइक्लोन बम का असर न्यूयार्क और फिलाडेल्फिया में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में भीषण ठंड से अमेरिका के पूर्वी तटों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहेगा। बता दें कि अमेरिका के इन इलाकों में बीते एक हफ्ते से तापमान, -6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं उठा है।

    इंग्लैंड में भी बरपेगा कहर

    इंग्लैंड में भी बरपेगा कहर

    अमेरिका से शुरू होकर ये साइक्लोन बम और तेज गति से यूरोपीय देशों जार्जिया, साउथ कैरोलिना होते हुए गुरुवार तक नार्थ इंग्लैंड पहुंचेगा जहां इसका रौद्र रुप देखने को मिलेगा। नार्थ इंग्लैंड के शहर बोस्टन में प्रशासन अभी से इस साइक्लोन बम से निपटने की तैयारियों में जुट गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+