California shooting: ताबड़तोड़ फायरिंग से हिला अमेरिका, एक हफ्ते में दूसरी घटना, कई लोगों की मौत
California shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार (29 नवंबर) की रात लुसिले एवेन्यू पर हुई गोलीबारी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम सात लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
सैन जुआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस मामले की गहन जांच कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और गवाहों से पूछताछ तथा सबूत जुटाने का काम जारी है। गोलीबारी के कारण और मकसद की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड्स को भी मारी थी गोली
बुधवार रात व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड्स पर घात लगाकर हमला किया गया। 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकानवाल (अफगान मूल) पर गोलीबारी का आरोप है। इस हमले में 20 वर्षीय सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई और 24 वर्षीय एंड्र्यू वोल्फ गंभीर रूप से घायल हैं। सैनिकों पर यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका में तनाव पहले से ही चरम पर था, जिसके कारण लकानवाल पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का मुकदमा चलेगा।
ट्रंप ने हमले को 'आतंकवादी' करार दिया
हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे एक 'टेररिस्ट अटैक' करार दिया और सोशल मीडिया पर कड़े बयान जारी किए। उन्होंने 'थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज से आने वाले माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकने' की धमकी दी। उन्होंने बाइडेन के कई इमिग्रेशन ऑर्डर्स को रद्द करने का भी दावा किया। यूएस अटॉर्नी जीनिन पिर्रो ने इस हमले को पूरी तरह से 'एम्बुश' बताते हुए आरोपी के खिलाफ और गंभीर धाराएं जोड़ने की बात कही है।
ये भी पढे़ं: America: कौन कर रहा था पाकिस्तान के न्यूक्लियर सीक्रेट लीक? पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुख से जुड़े तार
घटना के बाद इमिग्रेशन नीतियों पर बहस तेज
गोलीबारी का आरोपी रहमानुल्लाह लकानवाल 2021 में अमेरिका पहुंचा था और उसे ट्रंप प्रशासन के दौरान ही शरण मिली थी। ट्रंप के सख्त बयानों में 'ऑटोपेन' जैसे इमिग्रेशन ऑर्डर को रद्द करने का दावा शामिल था। डीएचएस अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप जिन 'थर्ड वर्ल्ड देशों' का जिक्र कर रहे थे, वे पहले से ही यात्रा प्रतिबंधों वाली सूची से मेल खाते हैं। इस घटना ने देश में सुरक्षा और आप्रवासन नीतियों पर बहस को बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें: California में 'केनेथ फायर’ का तांडव, हॉलीवुड तबाह! चारों तरफ राख-10 की मौत, 8 हैलीकॉप्टर तैनात, यहां सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications