Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Corona Vaccine Update: अमेरिकी नागरिकों को FREE में मिलेगी कोविड-19 वैक्सीन, ट्रंप प्रशासन ने की घोषणा

Corona Vaccine Update: FREE में मिलेगी कोविड-19 वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना संकट पूरे विश्व के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनकर आया है। दुनियाभर में 29,718,142 लोग करोना की चपेट में आ गए हैं। अब तक 9.39 लाख लोगों की मौत कोरोना वायरस केो कारण हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6,788,147 हो गई है, जबकि वहां 200,197 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर आई खबरों ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कोविड19 वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

 America: Trump administration releases plan to offer a COVID-19 vaccine to all Americans free of charge

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine Update: Donald Trump का प्लान,जनवरी से US में मुफ्त मिलेगी डोज | वनइंडिया हिंदी
    ट्रंप प्रशासन ने अपने लोगों को कोरोना वैक्सीन( Corona Vaccine) मुफ्त में देने की योजना तैयार की है। ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी की और कहा कि ट्रंप सरकार इस योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत अमेरिका के सभी नागरिकों को टीका मुफ्त में मिलेगा।

    ट्रंप प्रशासन ने अपने योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अमेरिकी नागरिकों को आने वाले समय में कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त में दिया जाएगा। ट्रंप प्रशासन की ओर से फ्री कोरोना वैक्सीन को लेकर एक व्यापक योजना का रोडमैप साझा किया गया। अमेरिकी सरकार ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों के लिए यह वैक्सीन पूरी तरह से फ्री होगी। इसके लिए अमेरिकी सरकार फंड आवंजिट करेगी।

    गौरतलब है कि अमेरिका में 6 कोरोना वैक्सीन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सरकार ने इन वैक्सीन के लिए 10 बिलियन डॉलर से अधिक की रकम लगाई है। वैक्सीन डोज के लिए सरकार पैसा चुकाएंगी। सबसे खास बात है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा साझा की गई योजना में कोरोना वैक्सीन का वितरण जनवरी माह की शुरुआत में होने की बात कही गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+