अमेरिका ने दिखाई दादागिरी, भारत को ईरान से तेल नहीं खरीदने के लिए कहा

वॉशिंगटन। ईरान पर अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध लगाकर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को ईरान से तेल नहीं खरीदने के लिए कहा है। अमेरिका ने इसी नवंबर से भारत सरकार और भारतीय तेल कंपनियो को कोई छूट नहीं देते हुए ईरान से तेल आयात नहीं करने के लिए कहा है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि भारत और चीन दोनों ही बड़ी मात्रा में ईरान से तेल आयात करते हैं, लेकिन इन देशों पर भी वही नियम लागू होंगे जो अन्य देशों पर हो रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले माह ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील को कैंसिल करते हुए रूहानी सरकार पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे।

ईरान से तेल आयात शून्य हो...

ईरान से तेल आयात शून्य हो...

ट्रंप प्रशासन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत और चीन भी उन्हीं देशों में शामिल है, जिन्हें ईरान से तेल खरीदने के लिए कहा गया है। भारत और चीन को बड़ी मात्रा में तेल की जरूरत होती है और दोनों ही देश ईरान के लिए अच्छे व्यापारिक साझेदार देश है। ट्रंप प्रशासन ने अपने बयान में कहा, 'इनकी (भारत-चीन) कंपनियों को भी सभी की तरह पालन करना होगा और हम निश्चित रूप से अनुरोध करेंगे कि उनके तेल आयात शून्य हो जाएं।' अधिकारी ने कहा कि यह ईरान को अलग-थलग करने के लिए ट्रम्प प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा है और पूरे क्षेत्र में ईरान के घातक व्यवहार की कुलता को उजागर करने की कोशिश की जा रही है।

अगले माह भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता

अगले माह भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता

बता दें कि अगले माह जुलाई के पहले सप्ताह में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो और रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सां लेंगी, जहां इस मुद्दा पर चर्चा होने की पूरी संभावना है। हालांकि, राज्य विभाग ने जोर देकर कहा कि नए प्रतिबंध व्यवस्था के तहत कोई छूट नहीं होगी।

भारत के लिए ईरान तीसरा सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर

भारत के लिए ईरान तीसरा सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनके सहयोगी भी ईरान की चिंता पर सहमत है और वे भी अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर देश भी अमेरिका की कोशिश के साथ खड़े हैं, क्योंकि उन्हें भी 2015 से ईरान के बढ़ते खतरे को महसूस किया है। ऑयल इंपोर्ट के मामले में सऊदी और ईराक के बाद भारत के लिए ईरान तीसरा सबसे बड़ा मुल्क है। यहां तक कि अक्टूबर 2016 में ईरान भारत के लिए सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर्स था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+