World War 3?: अमेरिका ने शुरू कीं युद्ध की तैयारियां, मीडिया में आया सीक्रेट प्‍लान

Recommended Video

    America starts prepration for war against North Korea | वनइंडिया हिंदी

    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप इस समय एशिया दौरे पर हैं। उनके इस दौरे के एजेंडे में सबसे ऊपर एक ही नाम लिखा है और वो उत्‍तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन। दुनिया की सबसे बड़ी ताकत होने का दम भरने वाले अमेरिका को नॉर्थ कोरिया की तरफ से लगातार हमले की धमकी मिल रही हैं। हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इस बात को पूरी दुनिया के सामने स्‍वीकार भी किया कि नॉर्थ कोरिया उन पर परमाणु हमला कर सकता है। ऐसे में अमेरिका के पास क्‍या विकल्‍प हैं? उसके पास कोई प्‍लान है, जिससे इस सनकी तानाशाह के साथ निपटा जा सके? इन सवालों का जवाब दिया है वॉशिंगटन पोस्‍ट की इस रिपोर्ट ने। अखबार ने बताया है कि अगर अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के बीच युद्ध हुआ तो क्‍या होगा, कैसे होगा?

     america starts preparing for war against north korea and kim jong

    वॉशिंगटन पोस्‍ट के मुताबिक, अगर जंग हुई तो अमेरिका सबसे पहले उत्‍तर कोरिया के परमाणु ठिकाने खोजकर अपने कब्‍जे में कर लेगा। इस काम के लिए अमेरिकी सैनिकों को नॉर्थ कोरिया की जमीन पर ऑपरेशन चलाना होगा, जिसके लिए खास कमांडोज की टीम को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किम जेंग उन युद्ध के समय कैमिकल और बायोलॉजिकल हथियारों का भी प्रयोग कर सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेंटागन यानि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने नॉर्थ कोरिया से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में अपने सांसदों को पत्र लिखकर जानकारी दी है। पेंटागन के जॉइंट स्टाफ के उपनिदेशक रियर एडमिरल माइकल जे. ड्युमांट के हवाले से यह पत्र अमेरिकी सांसदों को भेजा गया है।

    पेंटागन ने नॉर्थ कोरिया की ओर से पैदा हुए खतरे का पूरा आकलन करने के बाद सांसदों को अपनी तैयारी के बारे में बताया है। इसमें कहा गया है कि ज्यादा कुछ नॉर्थ कोरिया के हमले की प्रकृति, तीव्रता और समय पर निर्भर करेगा। अमेरिकी तैयारियों में न केवल अपने देश के नागरिकों को सुरक्षित करना शामिल है बल्कि साउथ कोरिया के नागरिकों को बचाने का भी प्‍लान है। हालांकि, अमेरिका के प्‍लान की सारी बातें मीडिया में नहीं आ सकी हैं, क्‍योंकि यह सुरक्षा से जुड़ा मामला है, लेकिन एक बात तो साफ है कि अमेरिका में युद्ध स्‍तर पर युद्ध की तैयारियां चल रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+