अमेरिका: लूसियाना यूनिवर्सिटी के कैंपस में गोलीबारी , 2 छात्र घायल
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक बार फिर से स्टूडेंट पर गोलीबारी हुई है। अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के लुसियाना यूनिवर्सिटी कैंपस में शुक्रवार को गोलीबारी हुई है, जिसमें दो लोगों के जख्मी होने की खबर है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दोनों ही स्टूडेंट्स खतरे से बाहर है। यूनिवर्सिटी में गोलीबारी रात में हुई, जिसके बाद पुलिस ने सुबह 4 बजे अलर्ट जारी कर दिया।
लूसियाना यूनिवर्सिटी में शुक्रवार देर रात को हुई इस घटना के बाद दिन भर कोई भी क्लास नहीं लगी। हालांकि, यूनिवर्सिटी का कहना कि कैंपस खतरे से बाहर है। वहीं, गनमैन को लेकर पुलिस अभी भी छानबीन करने में लगी है।
अमेरिका में इसी महीने फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्कूल में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 17 स्टूडेंट्स की मौत हुई थी। फ्लोरिडा की शूटिंग को सनकी निकोलस ने अंजाम दिया था।
अमेरिका में लगातार हो रही गोलीबारी से गन लॉ को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। बता दें कि डोनल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा गोलीबारी के बाद वॉशिंगटन में दिए अपने एक भाषण में कहा है कि स्कूल में इस प्रकाकर की घटनाओं को रोकने के लिए गन टीचर की वकालत की है।