अमेरिका: फ्लोरिडा के योगा स्टूडियो में गोलीबारी, 2 की मौत और 4 घायल
वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी हुई है, जिसमें दो की मौत और 4 घायल बताए जा रहे हैं। फ्लोरिडा की राजधानी टलाहासी में शुक्रवार को योगा स्टूडियो में लोगों को निशाना बनाने के बाद हमलावर खुद को मारकर अपनी हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और घटना स्थल की तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है।

राजधानी टलाहासी शहर के स्पोक्सपर्सन एलिसन फैरिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर की मौत हो चुकी है। वहीं हमले में घायल चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन था और वह किस मकसद से लोगों को निशाना बनाने आया था। बता दें कि अमेरिका में इन दिनों मध्यावधि चुनाव की तैयारी चल रही और बीते कुछ दिनों में कई बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी है।
बता दें कि पिछले सप्ताह अमेरिका के पिटर्सबर्ग में यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए थे, जिसमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications