अमेरिका में डेल्टा वेरिएंट का कहर, एक दिन में 1000 से अधिक लोगों की मौत
न्यूयॉर्क, 18 अगस्त। अमेरिका में मंगलवार को 1000 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में हर घंटे 42 लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। जिस तरह से कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने दुनियाभर में हर कोहराम मचा रखा है उसका असर उन देशों में ज्यादा देखने को मिल रहा है कि कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगी है और टीकाकरण की रफ्तार कम है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हर रोज औसतन 769 लोगों की कोरोना से मौत हो रही है जोकि अप्रैल के बाद सबसे अधिक है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि हम हवाई जहाज के भीतर भी यात्रियों को मास्क पहनने के लिए कहेंगे और इसे अनिवार्य रूप से पहनना होगा। ना सिर्फ प्लेन बल्कि ट्रेन, बस, में भी पहनना होगा।

कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टा दुनिया के कई देशों के लिए नई चुनौती बनकर सामने आया है। मंगलवार को अमेरिका में कोरोना से 1017 लोगों की मौत ने एक बार फिर से चिंता को बढ़ा दिया है। अभी तक अमेरिका में डेल्टा वेरिएंट से 6.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। जोकि दुनिया में किसी भी देश में कोरोना से मरने वालों की सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले अमेरिका में मार्च माह में एक दिन में 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
अमेरिका में अधिकारियों ने टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया है। पिछले सात दिनों की औसत की बात करें तो इसमे 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शुरुआत में सरकार ने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कैश इनाम, बीयर, मैरुजुवाना तक देने का ऑफर दिया था। इसके बाद कई कंपनियां कर्मचारियों के लिए नया नियम लेकर आई। अगर कर्मचारी अपनी नौकरी को बनाए रखना चाहते हैं और रूटीन टेस्टिंग से बचना चाहते हैं तो उन्हें वैक्सीन लगवाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications