हाफिज सईद की रिहाई पर अमेरिका नाराज, कहा- इस लश्कर के आतंकी पर प्रतिबंध लागू रहेगा
वॉशिंगटन। मुबंई हमलों का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद को लाहौर कोर्ट के रिहाई के आदेश के बाद अमेरिका ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाफिज सईद को पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट ने ठोस सबूत नहीं होने के कारण 11 महीनों बाद रिहा करने के आदेश दिए हैं। हाफिज सईद को अमेरिका और सयुंक्त राष्ट्र बहुत पहले ही आतंकी घोषित कर चुके हैं।

हाफिज की रिहाई के कुछ घंटों बाद ही यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि लश्कर-ए-तैयबा के नेता हाफिज सईद को नजरबंद से रिहा करने का आदेश दिया है। अमेरिका ने कहा कि लश्कर एक आतंकी संगठन है और हाफिज सईद एक आतंकवादी है। अमेरिका के अनुसार, रिहाई के बाद भी लश्कर, उनके नेताओं और अन्य आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ने मई 2008 में सईद को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में शामिल किया था। इसके बाद सयुंक्त राष्ट्र ने भी यूएनएससीआर के 1267 के अंतर्गत और मुंबई में 2008 में हमलों के बाद हाफिज सईद को व्यक्तिगत रूप से वैश्विक आतंकी घोषित किया था।
आतंकी हाफिज सईद को 31 जनवरी को पाकिस्तान सरकार ने नजरबंद कर लिया था। अमेरिका ने इस आतंकी पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा है, जिसे पाक कोर्ट ने ठोस सबूत नहीं होने की वजह से सईद को रिहा करने के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications