अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, पुलिसकर्मी सहित कई लोगों की गई जान

अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, पुलिसकर्मी सहित कई लोगों की गई जान

कोलोराडो: अमेरिका में कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में एक सुपरमाकेर्ट में अचनाक हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों की जान चली गई है। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि कोलोराडो के बोल्डर में एक सुपरमार्केट में एक पुलिस अधिकारी सहित 10 लोगों की शूटिंग में मौत हो गई है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि गोलीबारी में पुलिस अधिकारी सहित कम से कम छह लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घटना में कई लोगों घायल भी हुए हैं। इसलिए पुलिस को शक है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध हिरासत में है। वह घायल हो गया था इसलिए वो अस्पताल में एडमिट है।

Recommended Video

    US Firing: America के Colorado में फायरिंग, पुलिसकर्मी सहित कई लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Colorado

    इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका में कोलोराडो के बोल्डर में सुपरमाकेर्ट के दुकान में एक बंदूकधाारी को देखा गया है। बोल्डर पुलिस ने इसे लेकर लोगों को अलर्ट कर दिया था। लेकिन फिर उसके बाद इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    पुलिस ने आरोपी को तो हिरासत में ले लिया है लेकिन इस बात का फिलहाल पता नहीं लगा पाई है कि आखिर आरोपी के गोलीबारी के पीछे का मकसद क्या था। पुलिस ने पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी ने गोलीबारी क्यों की।

    सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि हादसे में कितने लोगों की मौत हो गई है, कई बार पूछने पर भी अधिकारियों ने संख्या बताने से इनकार कर दिया।

    अधिकारियों ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। एक वरिष्ठ कानून प्रवर्तन स्रोत ने सीएनएन को बताया कि गोलीबारी में AR-15 स्टाइल राइफल इस्तेमाल की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+