बर्फीले तूफान से अमेरिका ठप, करीब 2000 फ्लाइट्स रद्द

वॉशिंगटन। अमेरिका में इस साल रिकॉर्ड तोड़ हिमपात की वजह से लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारी हिमपात की वजह से न्यूएर्क हवाई अड्डे पर 550 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है। वहीं, जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 450 और लागार्डिया एयरपोर्ट पर लगभग 425 फ्लाइट्स रद्द हुई है। सीएनएन के मुताबिक, अब तक करीब 2,000 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। तेज बर्फीली बारिश की वजह से अमेरिका उत्तर पूर्वी प्रांत पूरी तरह से ठप हो गया है।

बर्फिले तूफान से अमेरिका ठप, करीब 2000 फ्लाइट्स रद्द

उत्तरी मध्य अटलांटिक और पूर्वोत्तर के तटीय क्षेत्रों में भारी तूफान और बर्फबारी से बाढ़ के हालात पैदा कर दिए है। बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली की कटौती की गई, जिससे लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। मैरीलैंड से मेन तक 50 लाख से अधिक लोग विंटर स्टॉर्म को झेल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान में 30 से 50mph की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है, वहीं सप्ताह के अंत तक 90-mph की तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर में 4 से 8 इंच तक बर्फ देखी सकती है। लेकिन, सार्वजनिक स्कूल खुले होंगे।

वहीं, भारी तूफान को देखते हुए पेंसिलवेनिया सरकार ने इमरजेंसी लागू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बॉस्टम में 2 से 3 इंच बर्फबारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+