मरने के बाद इंसानी दिमाग में होती है अजीब सी हलचल, वैज्ञानिकों का नई स्टडी में खुलासा
अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी ने मौत से पहले ह्यूमन ब्रेन में हलचल होने दावा किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक मरने से पहले इंसान के मस्तिष्क में गतिविधिया होती है।

मरने के बाद क्या होता यह किसी को नहीं पता, लेकिन अमेरिका की 'मिशिगन यूनिवर्सिटी' के वैज्ञानिकों ने इंसानी दिमाग को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया है। साइंटिस्टों ने दावा किया है कि जब इंसान की मौत होने लगती है तो उस दौरान उसके दिमाग में एक अजीब सी हलचल होती है।
इंसान के दिमाग को लेकर दावा
मानव शरीर और मानव-मस्तिष्क वैज्ञानिकों के कई अध्ययनों और परीक्षणों का विषय लंबे समय से रहे हैं। ऐसे में अब मिशिगन यूनिवर्सिटी' के वैज्ञानिकों ने इंसान के दिमाग को लेकर दावा किया है कि जब मनुष्य मौत की तरफ जाता है तो उस पूरी गतिविधि के दौरान उसके दिमाग में एक अजीब सी एक्टिविटी होती है।
अमेरिका में मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि मौत के करीब पहुंचने पर दो लोगों के मस्तिष्क में गतिविधि में वृद्धि का अनुभव हुआ। ऐसा ही इससे पहले जानवरों में भी देखा गया था। जब उनकी दिल की धड़कन बंद हो गई थी और उनका दिमाग फिर भी काम कर रहा था।
Recommended Video
अंतिम क्षणों में क्या होता है?
किसी इंसान के मरने के आखिरी पलों के दौरान दिमाग में क्या होता है, इसे अच्छे से समझने के लिए शोधकर्ताओं ने चार व्यक्तियों की जांच की। यह सभी वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने से पहले और बाद में मरने वाले इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (ईईजी) और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) संकेतों का विश्लेषण (Analysis) किया।
रिपोर्ट के मुताबिक चारों मरीज कोमा में थे। वेंटिलेटर समर्थन को हटाने के बाद इनमें से दो रोगियों में चेतना से जुड़ी गामा तरंग मूवमेंट में वृद्धि देखी गई। न्यूरोलॉजिस्ट जिमो बोरजिगिन और सहयोगी के नई अध्ययन में बताया गया है कि चार रोगियों में से दो की पहचान की गई है, जिनकी तब मृत्यु हो गई जब डॉक्टर कार्डियक अरेस्ट या ब्रेन हेमरेज के बाद भी उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा गया है कि इंसान के बाद मरने के बाद दिमाग में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, जिसकी कारण दिमाग धीरे-धीरे धीमा होने लगता है।












Click it and Unblock the Notifications