अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। लॉस एंजिल्स में शनिवार की सुबह हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। गोलीकांड के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस महीने में अब तक कैलिफोर्निया में चौथी बार सामूहिक रूप से गोलीबारी की घटना हुई है। वहीं इससे पहले भी इस महीने में तीन बार गोलीकांड हो चुका है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    Tawang Border पर India-China Army के बीच झड़प, कई Soldiers घायल | वनइंडिया हिंदी

    वहीं इससे पहले कैलिफोर्निया में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया था और हालात को संभालने की कोशिश में जुट गया था। जानकारी के अनुसार, कई लोगों को गोली लगी थी। यह गोलीबारी कैलिफोर्निया के हाफ मून सिटी में हुई थी। यूएस मीडिया के अनुसार इस गोलीबारी में 7 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो लोग घायल हुए थे।

    बता दें कि इससे पहले डेस मॉइन्स स्थित लोवा चार्टर स्कूल में भी गोलीबारी की खबर सामने आई थी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। गोलीबारी की खबर कई लोगों ने 911 पर फोन करके दी थी, जिसके बाद पुलिस की टीम साटर्ट्स राइट हेयर स्कूल पहुंची थी। जब पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि घायलों को गोली लगी है। इस हमले में स्कूल के एक कर्मचारी को भी गोली लगी थी। गोलीबारी के तुरंत बाद तीन लोगों को मौके से पुलिस ने हिरासत में लिया था। दो संदिग्ध कार में थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।

    यह भी पढ़ें- कोर्ट पहुंचकर पिता ने गोली मारकर की बेटी की हत्या, डॉक्टर से लव मैरिज करने पर था नाराज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+