America: भारत विरोधी अमेरिकी सांसद की जा सकती है नागरिकता! राहुल गांधी संग फोटों खिंचाकर आईं थी चर्चा में
America: सांसद इल्हान उमर-जो मिनेसोटा से डेमोक्रेटिक कांग्रेसवुमन हैं-एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने धोखाधड़ी करके अमेरिकी नागरिकता हासिल की। MAGA समूह अब उन्हें नागरिकता से वंचित करने और अमेरिका से बाहर भेजने की मांग उठा रहा है।
सोमालिया में जन्मी इल्हान उमर पर ये आरोप पहली बार 2016 में लगे थे और 2009 में अहमद नूर सईद एलमी से हुई उनकी शादी से जुड़े बताए जाते हैं। कई लोगों को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलमी उमर के भाई हैं।

ट्रम्प के बयान से उमर पर लटकी तलवार
यह मामला तब जोर पकड़ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले हफ्ते उमर के इमिग्रेशन बैकग्राउंड पर निशाना साधा। ट्रम्प ने यह दावा किया कि इल्हान उमर ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के लिए अपने भाई से शादी की। व्हाइट हाउस के पास एक अफगान नागरिक द्वारा दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोली चलाने की घटना के बाद ट्रम्प ने अपनी सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी दोहराई और इस विवाद को फिर हवा दी।
राहुल गांधी संग फोटो खिंचाकर आईं थी चर्चा में
इल्हान उमर भारत में उस वक्त चर्चा में आईं थी जब सितंबर 2024 में राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनका फोटो इल्हान उमर के साथ वायरल हो गया है। उस वक्त तक इल्हान की भारत विरोधी पहचान चर्चा में रहने लगी थी।
सोशल मीडिया पर विवाह रिकॉर्ड वायरल
जैसे ही उमर के विवाह रिकॉर्ड की तस्वीरें एक्स (पूर्व Twitter) पर वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर आरोपों की बाढ़ आ गई। कई लोग होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कट्टर भारत विरोधी है उमर की पहचान
उमर को पहले भी भारत-विरोधी स्टैंड के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। 2022 में वे पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (POK) गई थीं, जहां उन्होंने स्थानीय नेताओं से मुलाकात की और भारत पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए थे। नई दिल्ली ने उनकी चार दिवसीय यात्रा की कड़ी आलोचना की थी।
MAGA ग्रुप ने दिखाए 'सबूत'
कई MAGA समर्थक अकाउंट्स सोशल मीडिया पर "सबूत" पोस्ट कर रहे हैं। @Chicago1Ray की एक पोस्ट-जिसे 12,000 से ज्यादा रीपोस्ट और 3.46 लाख से ज्यादा व्यू मिले-ने दावा किया कि इल्हान उमर ने अपने भाई से शादी करके उन्हें नागरिकता दिलाई, जो अपराध है। एक अन्य यूज़र @SaltyGoat17 ने पूछा, "क्या उमर की नागरिकता रद्द कर उन्हें सोमालिया भेज देना चाहिए?"
लाखों लोग ऐसी पोस्ट देख रहे हैं, और कई यूज़र्स एलन मस्क के उस बयान का हवाला दे रहे हैं जिसमें मस्क ने कहा था कि नागरिकता शपथ का उल्लंघन निर्वासन का आधार होना चाहिए।
2016 के पुराने आरोप
ये सभी आरोप 2016 में एक सोमाली-अमेरिकी मंच पर पोस्ट किए गए गुमनाम दावे पर आधारित हैं। 2018 में उमर के कांग्रेस चुनाव के दौरान इन्हें फिर उछाला गया था। स्टार ट्रिब्यून, अल्फा न्यूज़ और अन्य मीडिया संस्थानों ने जांच की-उन्होंने उमर के विवाह रिकॉर्ड में कुछ ओवरलैप तो पाया, लेकिन न तो धोखाधड़ी मिली, न ही पारिवारिक संबंधों का कोई ठोस सबूत।
एफबीआई ने 2019-2020 में मामला देखा, और हाउस एथिक्स कमेटी ने भी 2020 में जांच की। दोनों प्रक्रियाएँ बिना किसी आरोप के खत्म हो गईं। उमर लगातार कहती रही हैं कि ये आरोप "निराधार, इस्लामोफोबिक और राजनीतिक रूप से प्रेरित" हैं।
अमेरिका में किसकी नागरिकता रद्द की जाती है?
बीते सालों में अमेरिका में जिनकी नागरिकता रद्द हुई है, वे मुख्यतः:
• युद्ध अपराधी
• आतंकवाद से जुड़े लोग या जिनके खिलाफ बहुत गंभीर और मजबूत सबूत थे।
उमर को निशाना बनाने वाली वर्तमान मांगें ज्यादातर MAGA आंदोलन, रूढ़िवादी इन्फ्लुएंसर्स और Trump 2.0 प्रशासन समर्थक अकाउंट्स से आ रही हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications