क्या भारत का करीबी देश अंटार्कटिका में तैयार कर रहा 'सुपर हथियार'? पूर्व सैन्य कॉन्ट्रैक्टर का नया दावा
दुनिया के कई देश सुपर हथियार बनाने की कोशिश कर रहे, जो कहीं पर भी तबाही ला सकते हैं। इसको लेकर अब एक यूएफओ व्हिसलब्लोअर ने अजीबो-गरीब दावा किया है। अगर उनकी बातें सच निकलीं, तो मानव जाति पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा।
अमेरिकी हथियार निर्माता रेथियॉन के पूर्व कॉन्ट्रैक्टर एरिक हेकर ने अलौकिक तकनीक पर आधारित गुप्त परियोजनाओं के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को गवाही दी थी। अब उनका दावा है कि भारत के करीबी देश अमेरिका ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो ग्रह पर कहीं भी भूकंप ला सकता है। ये एक तरह का सुपर हथियार है।

हेकर के मुताबिक ये प्रोजेक्ट अंटार्कटिका में चल रहा, ताकि किसी को भनक ना लगे। वहां पर एक बड़ा टेलीस्कोप भी है, जिसको लेकर उन्होंने ये दावा किया कि वो एक घातक हथियार है। हालांकि उनके दावे कितने सही हैं, ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
उन्होंने ये भी सनसनीखेज दावा किया कि न्यूट्रिनो डिटेक्टर का उपयोग सौर मंडल में दूसरे संचालित अंतरिक्ष यान के साथ कम्यूनिकेशन के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा वैज्ञानिक इंसानी दिमाग को नियंत्रित करने पर भी काम कर रहे, जिसके तहत सोते समय लोगों के दिमाग में विज्ञापन प्रसारित किया जा सकेगा।
हमेशा बर्फ से ढका रहता है अंटार्कटिका
आपको बता दें कि अंटार्कटिका पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है, जो पूरे साल बर्फ से ढका रहता है। ये कुल 140 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वैसे तो यहां पर स्थायी तौर पर इंसान नहीं रहते, लेकिन रिसर्च करने वाले बड़ी संख्या में जाते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अंटार्कटिका की आबादी गर्मियों में 4000 तक हो जाती है, जबकि ठंड में कुछ चुनिंदा वैज्ञानिक ही वहां पर रहते हैं। वहां सबसे ज्यादा पेंगुइन पाई जाती हैं, जिनकी संख्या 1 करोड़ से ज्यादा है। वैसे हेकर का खुलासा कोई नई बात नहीं है। आए दिन अमेरिका और अंटार्कटिका के सीक्रेट मिशन को लेकर रिपोर्ट आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications