अमेरिका: फ्लॉरिडा पल्स गे क्लब में आतंकी हमला, 50 मरे
फ्लॉरिडा। अमेरिका के राज्य फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में एक नाइट क्लब में फायरिंग की खबरें हैं। बताया जा रह है कि जहां 20 लोग इसमें घायल हो गए हैं तो वहीं हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया। देश शाम अमेरिकी सरकार ने पुष्टि कर दी कि यह एक आतंकी हमला था और इसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गये।

फायरिंग शहर में एक गे क्लब 'पल्स' में हुई है। घटनास्थल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जिनमें घायलों का इलाज होते देखा जा सकता है। इस हमले में 53 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
आधिकारिक तौर पर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। एक लोकल टीवी के जर्नलिस्ट की ओर से घटना के बाबत एक ट्वीट किया गया है। इस जर्नलिस्ट का दावा है कि हमलावर क्लब के अंदर हैं और हो सकता है कि उनके पास बम हो।
ओमर मतीन ने चलायी गोलियां
फ्लॉरिडा पुलिस ने एक बंदूकधारी को मार गिराया उसकी पहचान उमर मतीन के रूप में की गई है। सीएनएन न्यूच चैनल की खबर के मुताबिक उमर मतीन ने एक सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेनिंग हासिल की थी। उसकी उम्र करीब 29 वर्ष थी। वो फोर्ट पियर्स से आया था।












Click it and Unblock the Notifications