काबुल में आतंकी हमलों के बीच अमेरिका ने अफगानिस्तान से 7,500 लोगों को सुरक्षित निकाला, अब तक 1 लाख की बचाई जान

काबुल में आतंकी हमलों के बीच अमेरिका ने अफगानिस्तान से 7,500 लोगों को सुरक्षित निकाला, अब तक 1 लाख की बचाई जान

काबुल, 27 अगस्त: अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर गुरुवार (26 अगस्त) को हुए आतंकी हमले में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। वहीं 15 सेवा सदस्यों के साथ-साथ कई अफगान नागरिक घायल हुए हैं। 26 अगस्त को अराजकता और तबाही के बीच अमेरिका ने कल अफगानिस्तान से 7,500 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अबतक एक लाख लोगों को सुरक्षित निकलवाने में मदद की है। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात किसी से छिपे नहीं है, हर कोई जल्द से जल्द वहां से निकलना चाह रहा है। अमेरिका, ब्रिटने , भारत और रूस समेत कई देश अफगानिस्तान से लोगों को एयरलिफ्ट कराने में लगे हुए हैं।

24 घंटों में अमेरिकी सैनिक ने 7,500 लोगों को निकाला

24 घंटों में अमेरिकी सैनिक ने 7,500 लोगों को निकाला

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि 26 अगस्त को सुबह 3 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कुल लगभग 7,500 लोगों को काबुल से सुरक्षित निकाल लिया गया था। इन लोगों को एयलिफ्ट 14 अमेरिकी सैन्य उड़ानों ने किया है। जिसमें 13 विमान C-17s था और एक विमान C-130 था।

अब तक लाखों अफगानियों की अमेरिका ने बचाई जान

अब तक लाखों अफगानियों की अमेरिका ने बचाई जान

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा, "14 अगस्त के बाद से अमेरिका ने लगभग 100,100 लोगों को निकालने और निकालने में मदद की है। जुलाई के अंत से हमने लगभग 105,700 लोगों को फिर से स्थापित किया है।"

जो बाइडेन बोले- हम छोड़ेंगे नहीं, ढूंढेंगे और मारेंगे

जो बाइडेन बोले- हम छोड़ेंगे नहीं, ढूंढेंगे और मारेंगे

काबुल में हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आतंकी संगठन को चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, टटहम माफ नहीं करेंगे और ना ही कभी भूलेंगे। हम उनको ढूंढेंगे, मारेंगे और उन्होंने जो किया है, उसकी सजा देकर रहेंगे।''

बाइडेन ने कहा, ''हम अब भी अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे। हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे और हमारा मिशन जारी रहेगा।''

Recommended Video

    Kabul Airport Blast Update: 100 से ज्यादा मौतें, जानिए धमाके की पूरी कहानी | वनइंडिया हिंदी
    एक के बाद एक काबुल में हुए 2 धमाके

    एक के बाद एक काबुल में हुए 2 धमाके

    काबुल में गुरुवार शाम (26 अगस्त) को एक के बाद एक दो धमाके हुए। पहला धमाका काबुल एयरपोर्ट के अभय गेट पर हुआ जबकि दूसरा विस्फोट बैरन होटल के पास हुआ। इन धमाकों में 13 अमेरिकी सेना की जानें गई हैं। देर रात अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की है। मरने वालों में 11 मरीन और एक नेवी का सैनिक था। जबकि 15 अमेरिकी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली है।

    व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि अफगानिस्तान के काबुल में आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के सम्मान में 30 अगस्त की शाम तक अमेरिकी ध्वज आधा झुका रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+