अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने दिए दवाओं के दाम कम करने के आदेश
नई दिल्ली। अमेरिका के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चार आदेशों पर हस्ताक्षर किए जो दवा की कीमतों में कमी लाने से संबंधित थे। जी हां अमेरिका में अब डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाओं को खरीदने के लिए लोगों को कम पैसे खर्च करने पड़ेगे। जानकारों का मानना है कि ट्रंप ने यह अहम फैसला इस वक्त में इसलिए लिया है क्योंकि चुनाव से ठीक पहले कोरोना वायरस को ठीक ढंग से काबू में न कर पाने के चलते आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि एक आदेश कनाडा जैसे देशों से सस्ती दवाओं के कानूनी आयात के लिए अनुमति देगा, जबकि दूसरे आदेश से दवा कंपनियों की तरफ से छूट मिलेगी जो बिचौलियों से होते हुए रोगियों तक जाएगी। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक ट्रंप द्वारा जारी किया गया एक अन्य आदेश इंसुलिन की लागत को कम करने के लिए है। जबकि चौथा आदेश ऐसा है जो अगर दवा कंपनियों के साथ बातचीत सफल हो जाती है तो लागू करने की जरूरत नहीं होगी। ट्रंप ने कहा कि अगर ऐसा हो जाता है तो मेडिकेयर को उसी कीमत पर दवाएं खरीदने के लिए उपलब्ध होंगी जिस पर अन्य देश बेचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications