नीली आंखों वाली मॉडल के जींस ऐड पर क्यों फिदा हुए ट्रंप, कहा- ये अब तक का सबसे हॉट विज्ञापन, क्या है मामला?

Sydney Sweeney jeans ad Controversy: हॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल सिडनी स्वीनी का नया विज्ञापन इन दिनों अमेरिका में चर्चा और विवाद का केंद्र बना हुआ है। 27 जुलाई को लॉन्च हुए अमेरिकी जींस ब्रांड "अमेरिकन ईगल" के इस एड कैंपेन ने सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया है - एक ओर लोग इसे सिर्फ एक स्मार्ट वर्डप्ले मान रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ इसे नस्लीय और सौंदर्य मानकों से जोड़ कर आलोचना कर रहे हैं।

इस पूरे विवाद के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोर्चा संभाल लिया है। ट्रंप ने न केवल सिडनी स्वीनी के विज्ञापन की जमकर तारीफ की, बल्कि सोशल मीडिया पर उन्हें खुला समर्थन भी दिया।

Sydney Sweeney

ये भी पढ़ें अमेरिका-ब्रिटेन ने 2,000 से ज्यादा भारतीयों को लौटाया, संसद में सरकार ने दी जानकारी, सबसे ज्यादा किस राज्य से?

क्या है विज्ञापन और विवाद की जड़?

23 जुलाई को लॉन्च किए गए इस विज्ञापन में सिडनी स्वीनी कहती हैं, Genes are passed down from parents to offspring. My jeans are blue. यानी, "जीन माता-पिता से संतानों में जाते हैं... और मेरी जींस नीली है।" इसके बाद स्क्रीन पर स्लोगन आता है 'Sydney Sweeney has great jeans' इस शब्दों के खेल (pun) को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूज़र्स इसे नीली आंखों और फेयर स्किन के सौंदर्य मानकों को बढ़ावा देने वाला मान रहे हैं, जो नस्लभेद की ओर इशारा करता है। जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे एक हल्का-फुल्का और फैशनेबल विज्ञापन बता रहे हैं।

ट्रंप क्यों कूदे समर्थन में?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनी स्वीनी 2024 से फ्लोरिडा में एक रजिस्टर्ड रिपब्लिकन हैं, हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी राजनीतिक विचारधारा को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। ट्रंप ने इस पृष्ठभूमि में Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अगर सिडनी स्वीनी रिपब्लिकन हैं, तो मुझे उनका ऐड और भी अच्छा लगा।

उन्होंने इसे अब तक का सबसे हॉट ऐड बताते हुए कहा कि सिडनी जैसी कलाकारों को सपोर्ट मिलना चाहिए। ट्रंप के इस समर्थन के बाद जहां अमेरिकन ईगल के शेयरों में उछाल आया है, वहीं राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें भारत-रूस व्यापार पर America फिर तिलमिलाया, व्हाइट हाउस बोला- India यूक्रेन युद्ध को दे रहा फंडिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+