America: अवैध प्रवासियों को भगा रहे ट्रंप की सेक्रेटरी की भाभी निकलीं फर्जी प्रवासी, पुलिस ने किया अरेस्ट
America: इन दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को बाहर करने पर आमादा हैं। इसमें उनके सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट भी उनका बढ़-चढ़कर साथ दे रही हैं। लेकिन इसी बीच अब वही सेक्रेटरी के घर में घुसपैठिए मिले हैं।
फर्जी तरीके से रह रही थीं कैरोलीन की भाभी!
दरअसल व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट के भाई माइकल लेविट की पूर्व मंगेतर ब्रूना फरेरा को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस महीने मैसाचुसेट्स के रेवरे में उनकी गिरफ्तारी हुई और फिलहाल उन्हें लुइसियाना की एक डिटेंशन सुविधा में रखा गया है।

ब्राज़ील से बचपन में अमेरिका आई थीं ब्रूना
WBUR की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रूना फरेरा बचपन में अपने परिवार के साथ ब्राजील से अमेरिका आई थीं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने भी कैरोलीन लेविट और ब्रूना फरेरा के बीच रिश्ते की पुष्टि कर दी है।
माइकल और ब्रूना का 11 साल का बेटा
ब्रूना और माइकल लेविट का एक 11 साल का बेटा है। अधिकारी के अनुसार, दोनों कई सालों से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। बच्चा जन्म से ही न्यू हैम्पशायर में अपने पिता माइकल के साथ रह रहा है।
ब्रूना और माइकल ने कभी शादी नहीं की
जानकारी के मुताबिक, ब्रूना फरेरा और माइकल लेविट ने कभी शादी नहीं की थी। लगभग 10 साल पहले दोनों अलग हो गए थे। हालांकि अमेरिका में बिना शादी के साथ रहना और बच्चें पैदा करना काफी आम बात माना जाता है।
1999 से अवैध रूप से रह रही थीं ब्रूना
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने बताया कि ब्रूना अमेरिका में एक समाप्त हो चुके टूरिस्ट वीजा पर रह रही थीं। उनका वीजा 1999 में खत्म हो गया था, और तब से वे अमेरिका में अनधिकृत रूप से रह रही थीं।
पुरानी गिरफ्तारी का भी जिक्र
DHS प्रवक्ता ट्रिसिया मैक लाफलिन ने यह भी बताया कि ब्रूना का पहले बैटरी (हमला) के लिए गिरफ्तारी रिकॉर्ड था। हालांकि WBUR ने उन पुराने रिकॉर्ड्स को ढूंढ नहीं पाया। मैक लाफलिन ने ये भी कहा: "राष्ट्रपति ट्रम्प और सचिव नोएम के तहत, अमेरिका में अवैध रूप से मौजूद सभी व्यक्ति निर्वासन के अधीन हैं।"
ब्रूना की लीगल फाइट के लिए GoFundMe शुरू
ब्रूना फरेरा के नागरिकता (immigration) मामले के खर्चों को पूरा करने के लिए एक GoFundMe अभियान भी शुरू किया गया है।
कौन हैं माइकल लेविट?
माइकल लेविट, कैरोलीन लेविट के मंझले भाई हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण एटकिंसन, न्यू हैम्पशायर में हुआ। उनके परिवार के पास एक आइसक्रीम शॉप और एक पुरानी कारों की डीलरशिप जैसे बिज़नेस थे। वे तीन भाई-बहनों में से एक हैं-बड़े भाई जो, और छोटी बहन कैरोलीन।
कार डीलरशिप के सह-मालिक
माइकल Leavitt Auto & Truck के सह-मालिक हैं, जो न्यू हैम्पशायर में एक पारिवारिक कार डीलरशिप है। 2014 में उन्होंने DraftKings स्पोर्ट्स बेटिंग प्रतियोगिता में $1 मिलियन जीते थे।
जून 2022 में उन्होंने कारा लेविट से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें कैरोलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications