अमेरिका: गुरुद्वारे में हुई लोगों के बीच झड़प, 4 लोग घायल
ग्रीनवूड। अमेरिका के दक्षिणी इंडियनापोलिस में स्थित एक गुरुद्वारा में रविवार को हुई झड़प में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा में प्रबंधन बदलाव को लेकर हुई बहस में करीब 150 लोगो आपस में भीड़ गए। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा में लोगों के बीच तीखी बहस हुई और उसके बाद वे लोग आपस में ही भिड़ गए। इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है।

अमेरिका के फोक्स न्यूज के मुताबिक, गुरुद्वारा सिख टेंपल में हर दो साल बाद प्रबंधन में बदलाव होता है, उसी दौरान आपसी मतभेद की वजह से लोगों के बीच झड़प हो गई। ग्रीनवूड असिस्टेंट पुलिस चीफ मैथ्यू फिलनवर्थ ने कहा कि घायल हुए चार लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।
पुलिस विडियो की जांच कर रही है और झड़प में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications