अमेरिका ने कहा 26/11 की जांच में भारत का सहयोग करे पाक
वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए 26/11 मुंबई हमलों की जांच में भारत का सहयोग करने और अपनी सरजमीं पर चल रहे आतंकी ठिकाने खत्म करने को कहा है।

अमेरिका ने इसके साथ ही एक बार फिर पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने यहां चल रहे आतंकी ठिकानों की जांच करें और उस पर नियंत्रण लगाए।
अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के उप प्रवक्ता मार्क टॉनर ने कहा कि मुंबई हमलों का जांच में भारत की मदद को लेकर अमरिका लगातार पाकिस्तान से अपील करता आया है।
पढ़ें- पाक के दो और संगठन आतंकी घोषित
टोनर के मुताबिक यह एक डरावनी घटना थी। अमेरिका चाहता है कि हमलोंके पीड़ितों को न्याय दिलाने में पाकिस्तान मदद करे।
अमेरिका की ओर से यह भी कहा गया है कि वह लगातार पाकिस्तान से अपनी सरजमीं पर चल रहे आतंकी ठिकानों को खोजें और उन्हें खत्म करने की अपील करता आया है।












Click it and Unblock the Notifications