अमेरिका की सुपर पॉवर की बादशाहत रहेगी कायम! पनामा पर चीन को झटका, राष्ट्रपति बनते ही Donald Trump ने कसी कमान
US President Inauguration Ceremony: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रुप में डोनाल्ड जे ट्रंप (Donald J Trump) ने शपथ ग्रहण किया। यूएस की राजधानी वाशिंगटन डीसी में इनॉग्रेशन कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने अमेरिका में नस्लवाद, रंगभेद के जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कानून की वकालत की। ट्रंप ने इसके अलावा अपने देश की सैन्य शक्ति की मजबूती, विश्व में शांति एवं स्थिरता को मजबूती देने, अमेरिका में कानून व्यवस्था समेत लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने मैक्सिको खाड़ी का नाम बदलने के ऐलान के साथ मैक्सिको बॉर्डर पर इमर्जेंसी लगाने का ऐलान कर दिया। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में नस्लवाद, जाति और रंगभेद को खत्म करने के ठोस कानून की वकालत की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब अपने स्वर्णिम युग को आगे बढ़ेगा। डोमोक्रेटिक पार्टी की जीत का श्रेय अमेरिका की जनता को देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सैन्य ताकत और अधिक मजबूत करने के साथ यूएस को सुपर पॉवर को रूप में बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

अमेरिका में अब स्वर्णिम युग की शुरुआत
अपने संबोधन में यूएस राष्ट्रपति ने कहा, "मैंने इस विश्वास और आशा के साथ राष्ट्रपति पद की शपथ ली है अब अमेरिका में स्वर्णिम युग की शुरुआत हो रही है। पूरे देश में परिवर्तन की लहर है। अमेरिका के पास इस अवसर को पहले से कहीं ज्यादा भुनाने का मौका है, लेकिन सबसे पहले, हमें उन चुनौतियों के बारे में ईमानदार होना चाहिए जिनका हम सामना कर रहे हैं इस महान गति से नष्ट हो गया जिसे दुनिया अब संयुक्त राज्य अमेरिका में देख रही है।"
अमेरिका अपनी सैन्य क्षमता में करेगा विस्तार
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी की सैन्य ताकत बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सैन्य ताकत को इतना बढ़ाया जाएगा कि दुनिया के अन्य देश आश्चर्य में पड़ जाएंगे। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, "अमेरिका अब दुनिया की अब तक की सबसे मजबूत सेना बनाएगा। हम अपनी सफलता को न केवल उन लड़ाइयों से तुलना करेंगे जिन्हें हम जीतते हैं, बल्कि उन युद्धों से भी मापेंगे जिन्हें हमने समाप्त किया है। अमेरिकी सेना ऐसे युद्ध को भी जीतने में कामयाब होगी, जिसके दुनिया का कोई भी देश सक्षम नहीं होगा।"
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पृथ्वी पर सबसे महान, सबसे शक्तिशाली, सबसे सम्मानित राष्ट्र के रूप में अपना सही स्थान पुनः प्राप्त करेगा और पूरी दुनिया प्रशंसा करेगी।
रंग भेद, नस्लवाद पर ट्रंप ने किया प्रहार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम अपने शहरों में कानून और व्यवस्था वापस लाने जा रहे हैं। आज से, यह संयुक्त राज्य सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि केवल दो लिंग, पुरुष और महिला हैं। इस सप्ताह, मैं सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के हर पहलू में जाति और लिंग को सामाजिक रूप से शामिल करने की सरकारी नीति को भी समाप्त कर दूंगा। हम एक ऐसे समाज का निर्माण करेंगे जो योग्यता-आधारित हो। इस सप्ताह, मैं उन सभी सेवा सदस्यों को बहाल कर दूंगा जिन्हें अन्यायपूर्ण तरीके से निष्कासित कर दिया गया था हमारे से पूरे वेतन के साथ COVID वैक्सीन जनादेश पर आपत्ति जताने के लिए सेना, और मैं अपने योद्धाओं को ड्यूटी के दौरान कट्टरपंथी राजनीतिक सिद्धांतों और सामाजिक प्रयोगों के अधीन होने से रोकने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।"
मैक्सिको बॉर्डर पर लगाई इमरजेंसी, मैक्सिको खाड़ी का बदलेगा नाम
ट्रंप ने अमेरिका की दक्षिणी सीमाओं पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अवैध प्रवेश रोक दिए जाएंगे और वे आपराधिक तत्वों को वापस मेक्सिको भेजने की प्रक्रिया शुरू करें। यूएस राष्ट्रपति ने कहा कि वे आपराधिक गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठनों के रूप में मानेंगे।
वहीं ट्रंप सरकार अब मैक्सिको खाड़ी का नाम बदलने जा रही है। राष्ट्रपति डोनाल्डट्रम्प ने इसके नए नाम की घोषणा करते हुए कहा, "हम मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने जा रहे हैं।"
पनामा कैनाल का संचालन चीन से वापस लेगा अमेरिका
राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही ट्रंप फुल एक्शन में दिखे। उन्होंने चीन से पनामा कैनाल का संचालन वापस लेने की बात कह दी। ट्रंप ने कहा, "चीन पनामा कैनाल का संचालन कर रहा है और हमने इसे चीन को नहीं दिया है, हमने इसे पनामा को दिया है...अब हम इसे वापस ले रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications