कनाडा के सिख मंत्री को पगड़ी उतारने के लिए कहने पर अमरीका ने मांगी माफ़ी

अमरीकी एयरपोर्ट पर कनाडा के एक सिख मंत्री से पगड़ी उतरवाने के मामले में अमरीकी अधिकारियों ने माफ़ी मांग ली है.

कनाडा के इनोवेशन मंत्री नवदीप बैंस का आरोप है कि बीते साल डेट्रॉयट की यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ ग़लत व्यवहार किया था.

बैंस का कहना है कि अधिकारियों ने राजनयिक पासपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें विमान पर सवार होने दिया था.

इस घटना के बाद कनाडा ने अमरीका से शिकायत की थी जिसके बाद अमरीकी अधिकारियों ने फ़ोन कॉल करके माफ़ी मांग ली थी.

जांच के दौरान बजा था सायरन

बैंस ने क्यूबेक के अख़बार ला प्रेसे को बताया, "इस अनुभव के बाद मैं असहज हो गया था."

उन्होंने कहा कि डेट्रॉयट हवाई अड्डे पर जब उन्होंने पगड़ी उतारने से इनकार किया तो वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारी 'बेहद ज़ोर दे रहे थे और ज़िद कर रहे थे.'

बैंस का दावा है कि मेटल डिटेक्टर से गुज़रने के बाद उनकी पगड़ी की वजह से सुरक्षा गार्डों ने उनकी विशेष जांच की थी.

पंजाब के किसान हरजीत सिंह सज्जन कैसे बने कनाडा के रक्षा मंत्री

सिख महिलाएं क्यों पहनती हैं पगड़ी?

बैंस और ट्रुडो
Getty Images
बैंस और ट्रुडो

हालांकि बैंस स्वीकार करते हैं कि टेस्ट के दौरान किसी गड़बड़ी से सायरन बज गया था और तब सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पगड़ी उतारने के लिए कहा.

बैंस ने पीछे हटकर दोबारा टेस्ट करने के लिए कहा था.

उन्होंने अख़बार से कहा, "मैंने उन्हें नहीं बताया कि मैं कौन हूं क्योंकि मैं देखना चाहता था कि आम लोग, जो मंत्री या सांसद नहीं हैं, उनके लिए ये अनुभव कैसा होता है."

जब बैंस दूसरी बार मेटल डिटेक्टर से गुज़रे तो सब ठीक रहा और वो गेट की तरफ़ चले गए. लेकिन गेट के पास एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोक लिया और कहा कि उन्हें एक और बार सुरक्षा जांच से गुज़रना होगा और पगड़ी उतारनी होगी.

इसके बाद उन्होंने अपना राजयनिक पासपोर्ट दिखाया और कनाडा के अधिकारी के तौर पर अपनी पहचान पुख़्ता की.

कनाडा से मांगी माफ़ी

इस घटना के बाद कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अमरीकी अधिकारियों से संपर्क किया था जिन्होंने फ़ोन पर कनाडा से माफ़ी मांग ली.

ट्रांसपोर्ट सुरक्षा की प्रवक्ता मिशेल नेग्रोन ने बीबीसी से कहा, "हमें अफ़सोस है कि सुरक्षा जांच का अनुभव बैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा."

उन्होंने कहा, "एयरपोर्ट का सीसीटीवी वीडियो देखने के बाद पता चला कि सुरक्षा अधिकारी स्थापित मानदंडों का पालन नहीं कर रहा था. ऐसे में उसे उसे अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया गया है."

नेग्रोन कहती हैं कि सिर ढकने वाले लोगों को अतिरिक्त जांच से गुज़रना पड़ सकता है और ये किसी एक ख़ास समूह पर नहीं बल्कि सभी यात्रियों पर लागू होता है.

कनाडा में खालिस्तान की आवाज़, कितनी दमदार?

फ़िल्में छोड़ सकता हूं, पगड़ी नहीं: दिलजीत दोसांझ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+