US Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में धुंआधार फायरिंग, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, कई लोग बुरी तरह से घायल
इस साल 7 मई तक, यानि सिर्फ 4 महीने 7 दिनों में अमेरिका में 164 फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, जसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।
Maryland Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में अंधाधुंध फायरिंग की गई है, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना मैरीलैंड के एनोपोलिस में हुई है।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में फिलहाल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कि, मैरीलैंड के एनोपोलिस में एक निजी आवास पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
वहीं, बीएनओ न्यूज ने बताया है, कि यह घटना रात करीब 8 बजे हुई और अधिकारियों को एनोपोलिस के पड़ोस में पैडिंगटन प्लेस के 1000 ब्लॉक में एक घर में गोली चलने की सूचना दी गई थी। पुलिस प्रमुख एड जैक्सन ने कहा, कि छह लोगों को गोली मारी गई है,जिनमें से तीन की मौत हो गई। पीड़ितों की उम्र 20 से 50 साल के बीच थी और वे एक-दूसरे को जानते थे।
पुलिस का मानना है, कि होलीबारी की ये घटना आपसी विवाद के बाद हुई हो सकती है, लेकिन जैक्सन ने कहा, कि एनोपोलिस के लिए ये घटना असामान्य है।
हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और ना ही घटना के बारे में बताया गया है। वहीं, पुलिस ने कहा है, कि "मरने वालों में एक की उम्र 18 साल और एक की उम्र 36 साल है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के पास से हैंडगन भी बरामद कर लिया है।
आपको बता दें, कि इस साल 7 मई तक, यानि सिर्फ 4 महीने 7 दिनों में अमेरिका में 164 फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। लिहाजा समझा जा सकता है, कि अमेरिका कितना खतरनाक होता जा रहा है और गन कल्चर ने इस देश की क्या स्थिति कर दी है। मानवाधिकार के नाम पर भारत को 'बदनाम' करने वाला अमेरिका, खुद अपनी कल्चर पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।
गन वायलेंस आर्काइव एक गैर लाभकारी संस्था है जो अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाओं पर नजर रखती है। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में साल 2016 के बाद से ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता, जब देश के किसी शहर से गोलीबारी की खबरें नहीं आतीं।
गन वायलेंस आर्काइव की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में मई महीने तक बंदूक हिंसा से संबंधित 11,521 मौतें दर्ज की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications