एयर इंडिया के लिए राहत भरी खबर, अमेरिका ने दी एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग की इजाजत

नई दिल्ली: एयर इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर है। अमेरिका जल्द ही एयर इंडिया को अपने एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग की इजाजत दे देगा। साथ ही 2019 के उस आदेश को भी निरस्त किया जाएगा, जिसमें एयर इंडिया के ग्राउंड हैंडलिंग पर रोक लगा दी गई थी।। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के परिवहन मंत्री इलैने चाओ से मुलाकात के एक दिन बाद ये फैसला आया है।

 हटेगी 2019 की शर्त

हटेगी 2019 की शर्त

विमानन और अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए परिवहन के सहायक सचिव जोयल सजाबत के मुताबिक जब से अमेरिका ने ग्राउंड हैंडलिंग पर रोक लगाई थी, तब से भारत सरकार बातचीत के जरिए इसका हल निकालने की कोशिश कर रही थी। साथ ही जनता भी इस मांग के पक्ष में ही थी। ऐसे में अब वहां की सरकार ने 2019 के शर्त को हटाने और एयर इंडिया परमिट में संशोधन का फैसला लिया है। इसके साथ ही इस फैसले पर जनता और हितधारक अगले 21 दिन में प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

राजदूत ने कही ये बात

राजदूत ने कही ये बात

वहीं अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को परिवहन मंत्री इलैने चाओ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भारतीय राजदूत ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका ने इस कठिन समय में विमानन क्षेत्र में भागीदारी की है। इस आदेश के बाद अब एयर इंडिया को अमेरिका में संचालन में काफी आसानी होगी। कंपनी के साथ ही यात्रियों को भी इससे राहत मिलेगी।

जून में भी लिया था बड़ा फैसला

जून में भी लिया था बड़ा फैसला

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार वंदे भारत मिशन चला रही थी। जून में अमेरिका ने इस मिशन के तहत चल रही विशेष उड़ानों पर रोक लगा दी थी। उस दौरान अमेरिकी सरकार ने कहा था कि भारत में उनकी विमानन कंपनियों के साथ भेदभाव हो रहा है, इसलिए वो वंदे भारत मिशन के तहत चल रही एयर इंडिया की उड़ानों को बैन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+