क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अमेरिका: क्रिसमस की रात से एक दिन पहले शिकागो में गोलीबारी, 2 की मौत, 11 लोग घायल

Google Oneindia News

शिकागो। अमेरिका के शिकागो शहर में क्रिसमस से एक दिन पहले गोलीबारी हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत 11 लोग घायल हुए। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पश्चिमी फर्डिनांड स्ट्रीट पर हुई। पुलिस के मुताबिक, क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान सड़कों पर भीड़ थी, तभी हमलावर ने गोलीबारी कर इस घटना को अंजाम दिया।

क्रिसमस से पहले शिकागो में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

सामाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ये गोलीबारी की घटना तब हुई, जब शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था कि तभी किसी ने उस पर गोली चला दी। वहीं, पुलिस ने 'शिकागो सन-टाइम्स' को बताया कि युवक को बाईं जांघ में गोली लगी और उसे इलिनोइस मैसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद एक स्थानीय शख्स ने बताया कि इस क्षेत्र में यह घटना अक्सर होती है, लेकिन हर बार लगता है कि जैसा यह कई नई घटना है। इस साल ऑस्टिन पुलिस डिस्ट्रिक्ट में 330 लोग गोलीबारी का शिकार हुए हैं। वहीं, इस साल शिकागो शहर में 3,500 से ज्यादा लोग गोलबारी का शिकार हुए है, जिसमें से 600 लोगों की हालात स्थिति गंभीर हुई है।

शिकागो में शनिवार को जिस स्ट्रीट में गोलीबारी हुई, वहां तीन चर्च और एक स्कूल भी है। पुलिस ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर इस भीड़ रहती है।

Comments
English summary
America: 2 dead, 11 wounded in Chicago shootings just a night before of Christmas
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X