अमेरिका में प्लेन के इंजन में फंसा एयरपोर्ट पर काम करने वाला कर्मचारी, दर्दनाक मौत

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है, कि कर्मचारी 31 दिसंबर को एंब्रायर 170 प्लेन के इंजन में फंस गया था, जहां विमान का पार्किंग ब्रेक सेट था।

PLANE

US airport worker sucked into plane: अमेरिका में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक हवाई जहाज में एयरपोर्ट का एक कर्मचारी फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अलबामा के मोंटगोमरी क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर एक प्लन के इंजन में खींचे जाने के बाद हवाई अड्डे के एक कर्मचारी की मौत हो गई।

विमान के इंजन में फंसा कर्मचारी

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है, कि कर्मचारी 31 दिसंबर को एंब्रायर 170 प्लेन के इंजन में फंस गया था, जहां विमान का पार्किंग ब्रेक सेट था। जबकि, विमान डलास से एक उड़ान के बाद पार्क किया गया था और इसका एक इंजन अभी भी चल रहा था और उसी वक्त वो इंजन में फंस गया और उसके अंदर चला गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हवाईअड्डे के कार्यकारी निदेशक वेड डेविस ने एक बयान में कहा कि,"एए/पीडमोंट एयरलाइंस की टीम के एक सदस्य के दुखद नुकसान के बारे में सुनकर हमें दुख हुआ है।" उन्होंने कहा, "इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।"

एयरलाइन ने शुरू की जांच

वहीं, अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि, "हम यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, कि इस कठिन समय के दौरान हम उनके परिवार के समर्थन में पूरी तरह से शामिल रहें।" इस बीच, दुर्घटना के बाद तत्काल बंद किए जाने के बाद हवाईअड्डा फिर से खुल गया है। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना की वर्तमान में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपिरेशन सेफ्टी बोर्ड द्वारा जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+