गुजर चुकी दादी-नानी की आप अब सुन सकेंगे आवाज, Amazon Alexa ला रहा कमाल का फीचर

Amazon Alexa में जल्द ही कमाल का फीचर आने वाला है। एलेक्सा वॉयस असिस्टेंस यूजर्स को उनके परिवार के सदस्यों की मृत्यु के बाद भी बात करने में मदद करेगा।

वाशिंगटन, 24 जूनः Amazon Alexa में जल्द ही कमाल का फीचर आने वाला है। एलेक्सा वॉयस असिस्टेंस यूजर्स को उनके परिवार के सदस्यों की मृत्यु के बाद भी बात करने में मदद करेगा। इस तकनीक की मदद से लोग अपने परिवार के सदस्यों की मृत्यु के बाद भी उन्हें महसूस कर सकते हैं। अमेजन एलेक्सा ने गुरुवार को अपने वार्षिक सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

गुजर चुके लोगों की आवाज सुनाएगा

गुजर चुके लोगों की आवाज सुनाएगा

टेकक्रंच के मुताबिक वॉयस असिस्टेंस में आने वाला यह फीचर किसी की भी आवाज को एक मिनट से भी कम देर तक सुनकर वैसी आवाज निकाल सकता है। कंपनी का यह मिमिक फीचर हमारे अपने दादा-दादी, नाना-नानी जैसे परिवार के लोगों की आवाज को जिंदा रखने के लिए लाया गया है ताकि उनके गुजरने के बाद भी आप उनकी आवाज में वॉयस असिस्टेंस के कम्युनिकेट कर सकेंगे।

वॉयस असिस्टेंस को कर सकेंगे कस्टमाइज्ड

वॉयस असिस्टेंस को कर सकेंगे कस्टमाइज्ड

यूजर्स इस वॉयस असिस्टेंस को कस्टमाइज्ड कर सकेंगे। पहले भी इस फीचर को लेकर लीक सामने आई थी। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रोहित प्रसाद ने लास वेगास में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में वॉयस असिस्टेंस में आने वाले इस फीचर को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित तौर पर आर्टिफिसिएल इंटेलिजेंस के स्वर्ण युग में जा रहे हैं, जहां हमारे सपने और विज्ञान कथाएं वास्तविक बन रही हैं।

टेस्टिंग फेज में है फीचर

टेस्टिंग फेज में है फीचर

अमेजन ने इस फीचर को कब रोल आउट किया जाएगा यह नहीं बताया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट और टेस्टिंग फेज में है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट रोहित प्रसाद ने कहा कि अमेजन का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जनरलाइज करना है, ताकि यह यूजर के वातावरण को अडैप्ट कर सके और कम इनपुट के साथ भी नए कॉन्सैप्ट्स सीख सके।

दादी-नानी की सुनाएगा आवाज

दादी-नानी की सुनाएगा आवाज

कंपनी ने एक प्रजेंटेशन वीडियो के जरिए अमेजन के विजन को दिखाने की कोशिश की है, जिसमें एक बच्चा एलेक्सा से पूछता है, क्या दादी/नानी मेरी Wizard और Oz को पढ़ सकती है? इसके तुरंत बाद ही वॉयस असिस्टेंस ने बच्चे द्वारा दिए गए कमांड को कंफर्म करते हुए उसकी दादी/नानी की आवाज में रिप्लाई किया।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस फीचर के आने के बाद कई नेटिजन्स ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। जहां कई लोग इस फीचर को लेकर खुशी जता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे लेकर अपनी आशंकाएं भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि भविष्य में इस तकनीक का इस्तेमाल घोटालों या झूठी कहानियां गढ़ने में किया जा सकता है। वहीं, एक यूजर्स ने लिखा कि मैंने कुछ महीने पहले ही अपने फोन से ध्वनि मेल के फाइल्स डीलिट कर दिए, क्योंकि मेरा फोन इससे भर गया था। इसके कुछ महीने बाद ही मेरे पिता की मौत हो गई। अब मैं कभी पिता की आवाज नहीं सुन सकूंगा। काश मैंने वह फाइल डिलीट न की होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+