गर्लफ्रेंड बारबरा का दावा- क्यूबा जाने की फिराक में था मेहुल चोकसी
नई दिल्ली, जून 9: पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले के अभियुक्त मेहुल चोकसी को लेकर हर दिन कोई ना कोई चौंकाने वाला खुलासे हो रहे हैं। मेहुल चोकसी की कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जराबिका ने उसे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बारबरा जराबिका ने दावा किया कि, मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ से डोमिनिका के रास्ते क्यूबा भाग जाने का प्लान बनाया था, ताकि वो भारत प्रत्यर्पित किए जाने से बच सके।

जराबिका का दावा- क्यूबा जाने की फिराक में था मेहुल चोकसी
बारबरा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि चोकसी ने उस अगली बार क्यूबा में मिलने की बात बताई थी।मुझे कभी उसने प्लान तो नहीं बताया लेकिन उसने मुझ से दो बार पूछा कि क्या मैं क्यूबा गई हूं। बारबरा ने कहा कि चोकसी ने यह नहीं कहा था कि वह भागकर क्यूबा जाने वाला है। उसने कहा कि मुझे क्यूबा बहुत पसंद आएगा। बारबरा जराबिका ने आगे कहा, मुझे यकीन है कि डोमिनिका उसका फाइनल प्लान नहीं था। मुझे लगता है कि कि उसका अंतिम प्लान क्यूबा था।
Recommended Video

जराबिका ने कहा-मुझे मेहुल के बैकग्राउंड के बारे में पता नहीं था
जराबिका ने कहा कि मेहुल ने मुझसे अपने नाम के बारे में, बैकग्राउंड, ज्वेलरी, सबके बारे में झूठ बोला था। जराबिका ने आगे यह भी कहा कि मेहुल ने उसे बिजनेस करने का ऑफर दिया था। उसने कहा कि मुझे विश्वास है कि एंटीगुआ के ज्यादतर लोग मेहुल का नाम या बैकग्राउंड नहीं जानते। बारबरा ने कहा, मैं एक यूरोपियन हूं और यूरोप में रहती हूं, मैं भारतीय न्यूज को ज्यादा फॉलो नहीं करती हूं और न ही फ्रॉड करने वालों की लिस्ट को फॉलो करती हूं।

मेहुल से कोई योग गुरू मिलने आया था-बारबरा
बारबरा ने खुलासा किया कि पिछले कुछ वक्त से मेहुल चोकसी ने योग और ध्यान पर ज्यादा समय बिताने लगा था। न्यूयॉर्क से भी कोई शख्स उससे मिलने आया था, उनके साथ भी कोई गुरु था, लेकिन उन लोगों ने योगाभ्यास नहीं किया। बारबरा के मुताबिक, चोकसी ने उससे कहा था कि वह अपने अंदर किसी भी प्रकार के भय को निकालना चाहता है और उसके बाद अपहरण की यह कहानी सामने आ गई।

हाल में डोमनिका में मिला था मेहुल
बता दें भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि बारबरा जराबिका ने उसके अपहरण में अहम भूमिका निभाई और इसमें एंटीगुआ पुलिस के कर्मी होने का दावा करने वाले लोग और भारतीयों की तरह दिखने वाले व्यक्ति शामिल थे। मेहुल चोकसी द्वारा अपने अगवा किए जाने की शिकायत 3 जून को पुलिस से की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications