224 लोगों के खून से हाथ रंगने वाला आतंकवादी अबू अनस की मौत
न्यूयॉर्क। अमेरिका के विशेष सुरक्षा बलों द्वारा लीबिया में गिरफ्तार किए गए अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादी अबू अनस अल लिबी की एक अमेरिकी अस्पताल में मौत हो गई। सीएनएन ने शनिवार को अबू अनस के बेटे अब्देल मोइन के हवाले से यह जानकारी दी। अबू अनस अफ्रीका स्थित अमेरिकी दूतावासों पर बमबारी का आरोपी था।

मोइन ने त्रिपोली से फोन पर सीएनएन को बताया कि अमेरिका में अबू अनस के वकील ने परिवार को खबर दी कि शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। अबू अनस का असली नाम नाजी अल-रुकाली था। लीबिया का मूल निवासी 50 वर्षीय अबू अनस 1989 में केन्या और तंजानिया के अमेरिकी दूतावासों पर हुए हमलों में शामिल होने का आरोपी था।
दूतावासों पर हुए इन दो हमलों में 12 अमेरिकियों सहित 224 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हो गए थे। न्याय विभाग द्वारा न्यायालय में शनिवार को पेश किए गए दस्तावेज में बताया गया कि अबू अनस का स्वास्थ्य पहले से ही बहुत खराब था और उसकी तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications