खाना और पानी के लिए मशीन के लिए होगा तीसरा विश्व युद्ध: जैक मा

नई दिल्ली। तीसरे विश्व युद्ध को लेकर कई बार कयास लगाए जाते हैं कि ये जल, जंगल, जमीन को लेकर हो सकता है, लेकिन चाइनीज ई कॉमर्स अलीबाबा के मुखिया जैक मा ऐसा नहीं मानते है। उनके मुताबिक अगला विश्व युद्ध खाना और पानी के लिए नहीं बल्कि मशीन की वजह से होगा। जैक मा ने कहा कि अगर तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बनती है तो उसकी वजह ऑटोमेशन या रॉबोट की वजह से होगा।

Alibaba’s Jack Ma warns evolving technology could cause World War III

गेटवे 17 कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जैक मां ने हर बार टैक्नोलॉजी ही युद्ध की वजह बना है। अगर इतिहास उठाकर देखे तो तकनीकी क्षेत्र में हुई क्रांति की वजह से प्रथम विश्व युद्ध हुआ। दूसरे टेक्नोलॉजी रेवोल्यूशन ने दूसरे विश्वयुद्ध की सतह तैयार की। अब तीसरा टेक्नोलॉजी रेवोल्यूशन हो रहा है और लग रहा है कि ये तीसरे विश्वयुद्ध की भूमिका लिखेगा।

उन्होंने कहा कि भले ही मशीनों का कितना भी विकास हो जाए, लेकिन इंसान हमेशा ही मशीनों से बेहतर रहेंगे और अंत में इंसान ही जीतेंगे। नौकरी को लेकर जैक मा ने कहा कि अगले 30 सालों में लोग हफ्ते में सिर्फ चार दिन और दिन में महज 4 घंटे ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सफल होना है तो महिलाओं को और सशक्त बनाना होगा। जैक मा ने कहा कि पुरुष जहां खुद के बारे में सोचते हैं वहीं महिलाएं ऐसा नहीं सोचती। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी में महिलाएं सबसे सशक्त और शक्तिशाली बनकर उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को अगर आगे बढ़ना है तो अधिक से अधिक महिलाओं को नौकरी देनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+