Jack Ma: सालों बाद अचानक चीन क्यों आए जैक मा? लौटने की खबर सुनकर झूम उठे अलीबाबा के शेयर
Shares of Alibaba rose: साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, जैक मा विदेश में एक वर्ष से अधिक समय बिताने के बाद चीन लौटे हैं। उनकी घर वापसी की खबर सुनकर अलीबाबा के शेयर 4 फीसदी बढ़ गए।

Image: Oneindia
Jack Ma returned to China: अलीबाबा के संस्थापक जैक मा के अचानक चीन लौट आने की खबर आ रही है। साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से इसका खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जैक मा ने हांग्जो शहर में स्थापित एक स्कूल का दौरा किया। रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में जैक मा ने शिक्षा और चैटजीपीटी तकनीक पर चर्चा की। आपको बता दें कि अलीबाबा साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह एक साल से भी अधिक समय के बाद बाद चीन लौटे हैं। उनके वापस लौटने की खबर मात्र से ही अलीबाबा के शेयरों में 4% से अधिक की वृद्धि हो गई है।
एक स्कूल का किया दौरा
जैक मा आंट ग्रुप के संस्थापक हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अरबपति व्यवसायी जैक मा जो एक पूर्व अंग्रेजी शिक्षक हैं, हांगकांग में एक लंबा समय बिताने के बाद चीन लौट आए हैं। चीन लौटकर उन्होंने दोस्तों से मुलाकात की और थोड़ी देर के लिए अंतरराष्ट्रीय कला मेले आर्ट बेसल भी गए। सोमवार को मा ने यंगू स्कूल में शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात की। यह स्कूल किंडरगार्टन से लेकर हाई स्कूल तक की शिक्षा देता है, इसे 2017 में अलीबाबा के संस्थापकों द्वारा फंडिंग दी गई थी। जैक मा को पेंटिंग और कला के प्रति बहुत जुनूनी माना जाता है।
सरकार के आलोचना की मिली सजा
जैक मा ने 2020 में चीन के आर्थिक नियामकों की आलोचना की थी, जिसके बाद से वे सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आए हैं। बताया जाता है कि 2012 में सत्ता संभालने के बाद से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार पर एक व्यापक कार्रवाई की है, जिसके चलते हजारों अधिकारियों और व्यापारियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। उद्यमियों के विरूद्ध अभियान छेड़े जाने के बाद गायब हो जाने वाले लोगों में जैक मा सबसे हाई प्रोफाइल अरबपति थे। वे एशिया के सबसे धनी शख्स रह चुके हैं।
जनवरी में एंट ग्रुप से हटे
जै मा 2019 में अपने 55वें जन्मदिन पर अलीबाबा के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वो कृषि प्रौद्योगिकी के बारे में जानने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं। उनके यात्रा कार्यक्रम का चीन पर नजर रखने वालों द्वारा बारीकी से पालन किया जाता है। इस साल जनवरी में उन्होंने एंट ग्रुप पर से अधिकार छोड़ दिया था। हालांकि उनके चीन वापस लौटने की खबर की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। इसके अलावा यही भी अब तक रहस्य है कि उन्होंने चीन क्यों छोड़ा था?












Click it and Unblock the Notifications