नकाबपोश बंदूकधारियों ने ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के विमान में की लूट, पुलिस ने एक को मार गिराया

तिराना: अल्बानिया के तिराना हवाई अड्डे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब हथियारबंध लोगों ने मंगलवार को रनवे को तोड़ते हुए वियना के एक बैंक में ट्रांसपोर्ट हो रहे पैसे की लूट करने लगे। आनन फानन ने पूरे एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई और अलर्ट जारी कर दिया गया। अल्बानियाई पुलिस ने आपरेशन चलाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जब कि एक को मार गिराया गया। दरअसल अल्बानिया में चलने वाले विदेशी बैंक अपनी मुद्रा वियना को भेजते हैं क्योंकि वहां की केंद्रीय बैंक उनकी राशि को डायरेक्ट स्वीकार नहीं करती है।

Albania airport: robbers steal 2.5m from Austrian Airlines plane, One dead masked gunmen with AK-47

हवाई जहाज से लाखो यूरो चोरी की इस घटना में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। इस चोरी को अंजाम देने वाले लूटरों के पास से पुलिस को एक-47 रायफल बरामद हुई है। पुलिस ने कहा कि तीन चोर जो कि मिलिट्री के ड्रेस में पहुने हुए थे वो एयरपोर्ट कर्मचारियों को धमका रहे थे ताकि वो पैसे लूट सके। इसमें एक बंदूकधारी मारा भी गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक चोरी की राशि 2.5 मिलिनय यूरो है लेकिन वहां की स्थानीय मीडिया ने कहा है कि यह राशि पांच गुना लगभग 11 मिलियन यूरो के आसपास थी। ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स के प्रवक्ता तनेजा ग्रुबेर ने कहा कि चोरों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब विमान में कैश लोड किया जा रहा था।

प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले यहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। खबर यह भी है कि जिस विमान के साथ लूट हुई है वो तीन घंटे लेट थी। प्रवक्ता ने कहा कि तिराना से वियना लगातार कैश ट्रांसफर नहीं होता है। बुधवार को पुलिस ने मारे गए लूटरे की पहचान एडमिर मुर्तज के रूप में की है और कहा है कि वह ऑपरेशन का मास्टरमाइंड था। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले में 40 लोगों से पूछताछ कर रही है। लेकिन एयरपोर्ट पर इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+