अलास्का के इस शहर में अब 2 महीने तक नहीं उगेगा सूरज, अंधेरे में डूबा रहेगा

अलास्का के उत्क्वियाग्विक शहर के लोग अब अगले दो महीने तक सूरज की रोशनी नहीं देख सकेंगे। अब दो महीने तक पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहेगा। आर्कटिक के उत्तरी ध्रुव पर स्थित उत्क्वियाग्विक में हर साल सर्दियों में ऐसा होता है। इसे पोलर नाइट कहा जाता है।

Polar Night

उत्क्वियाग्विक को पहले बॉरो कहा जाता था। यहां 19 नवम्बर को आखिरी बार सूर्योदय और सूर्यास्त हुआ था। इसके बाद अब यहां 60 दिन के लिए सूरज नहीं उगेगा। अलास्का का ये शहर धरती की धुरी के झुकाव पर स्थित है जिसके चलते यहां हर साल सर्दियों में दो महीने की रात होती है।

नहीं पहुंचती सूरज की रोशनी
अंतरिक्ष विज्ञानियों के मुताबिक पोलर नाइट एक सामान्य घटना है जो उत्क्वियाग्विक और आर्कटिक ध्रुव पर स्थित शहरों में होती है। ध्रुव पर स्थित होने के चलते यहां पर ऐसा झुकाव बनता है जिसके चलते यहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती है।

हालांकि पोलर नाइट होने के बावजूद उत्क्वियाग्विक शहर पूरी तरह अंधेरे में नहीं रहेगा। दिन में रोशनी तो नहीं रहेगी लेकिन हल्की उजाला बना रहेगा। ये नजारा कुछ ऐसा ही होगा जैसे सूर्यास्त के पहले या सूर्योदय के बाद आसमान नजर आता है। शहर में 22 जनवरी तक ऐसा ही नजारा दिन के कई घंटे तक दिखाई देगा। 22 जनवरी को सूरज की रोशनी इस शहर में फिर से पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+